Home » शबाना खंडेलवाल भाजपा में हुई शामिल, कांग्रेस को लगा झटका

शबाना खंडेलवाल भाजपा में हुई शामिल, कांग्रेस को लगा झटका

by admin
Shabana Khandelwal joins BJP, Congress gets a shock

आगरा। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री शबाना खंडेलवाल ने सभी को चौंकाते हुए भाजपा पार्टी ज्वाइन कर ली है। बीती रविवार को लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक के दौरान शबाना खंडेलवाल ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

कई दशकों से कांग्रेस के हाथ को थामने वाला हाथ रविवार को छूट गया और भारतीय जनता पार्टी के कमल के फूल को उठा लिया। शायद कांग्रेस के हाथ के मुकाबले भाजपा के कमल के फूल में इस नेत्री को खुशबू ज्यादा पसंद आ गई।

लखनऊ में ली सदस्यता

सोमवार को लखनऊ स्थित भाजपा के कार्यालय पर आगरा की कांग्रेस नेत्री शबाना खंडेलवाल के साथ बसपा और बसपा के साथ-साथ अन्य दलों के नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। इन सभी को भाजपा ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई और सभी का स्वागत भी किया। इस दौरान उन्होंने मंच से कहा कि सभी लोग जो भाजपा में आज शामिल हुए है वे सब चुनाव में पार्टी की ताकत बनेंगे।

भाजपा जुटी सेंधमारी में

विधानसभा चुनाव से पहले ही भारतीय जनता पार्टी विपक्षी दलों में पूरी तरह से सेंधमारी करने में जुटी हुई है। 2017 के चुनाव के दौरान भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला था। अब 2022 में भी भाजपा विपक्षी दलों को पटखनी देने के लिए उनके नेताओं को तोड़ने में जुटी हुई है। लखनऊ में एक बार फिर अलग-अलग दलों के अनेक नेताओं को भाजपा में शामिल किया गया जिनमें सपा, बसपा और कांग्रेस तीनों दलों के नेता शामिल रहे।

भाजपा में शामिल होने वालों में पूर्व आईपीएस अधिकारी मनोज झा भी शामिल हैं। उनके साथ ही मैथिल समाज के अनेक प्रबुद्धजनों ने भी भाजपा में शामिल होने का एलान किया तो वहीं आगरा से कांग्रेस नेत्री शबाना खंडेलवाल ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

Related Articles