Home » अनूठी पहल : सेवा भारती छावनी महानगर ने किया मलिन बस्तियों की इक्कीस सौ दलित कन्याओं का पूजन

अनूठी पहल : सेवा भारती छावनी महानगर ने किया मलिन बस्तियों की इक्कीस सौ दलित कन्याओं का पूजन

by admin
Seva Bharti Cantonment Mahanagar worshiped twenty one hundred Dalit girls of slums

आगरा। सेवा भारती छावनी महानगर द्वारा विक्रम संवत्सर 2079 एवं चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में ग्वालियर रोड स्थित नारायण रिसोर्ट पर बुधवार को विशाल कन्या पूजन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मलिन बस्तियों से वाहनों द्वारा लाकर इक्कीस सौ (2100) दलित कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया। उनके पैर छूकर कार्यकर्ताओं ने आशीर्वाद लिया। फिर उनको भोजन प्रसादी ग्रहण कराकर उपहार वितरित किए गए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने इस अनूठी नेक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल सामाजिक समरसता और सद्भाव का प्रसार होता है बल्कि कन्या भ्रूण हत्या जैसी विकृतियों पर विराम लगने के साथ-साथ बेटियों और नारियों के प्रति सम्मान का भाव भी जागृत होता है। वक्ताओं ने कहा कि शक्ति स्वरूपा कन्याओं के पूजन और सम्मान से ही शक्तिशाली हिंदुस्तान का निर्माण किया जा सकता है।

समारोह की अध्यक्षता एमएलसी विधायक डॉ. आकाश अग्रवाल ने की। पूर्व विधायक महेश गोयल विशिष्ट अतिथि रहे। समारोह का संचालन कार्यक्रम संयोजक दिनेश अग्रवाल एडवोकेट ने किया। सेवा भारती छावनी महानगर के संरक्षक दिनेश बंसल, अध्यक्ष डॉक्टर पीके मिश्रा, महामंत्री संजय सिंघल, उपाध्यक्ष महेश त्यागी, कोषाध्यक्ष ऋषि गुप्ता, सह मंत्री झम्मन सिंह कुशवाह, डॉ. मंजू सिंघल और शुभम सिंघल ने व्यवस्थाएँ सँभालीं।

इस मौके पर समाजसेवी भगवानदास बंसल, ब्रज प्रांत अध्यक्ष उमेश गर्ग, महामंत्री सूर्य नारायण मिश्र, विभाग कार्यकारिणी अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, महामंत्री अरुण गर्ग, सेवा भारती छावनी महानगर के सदस्य हेम सिंह परिहार, महेंद्र सिंह बघेल, रामबाबू यादव, मदन मोहन उपाध्याय, रीता बघेल, मीरा कुशवाह, चंद्रकांता परिहार और गनेश मौर्य आदि मौजूद रहे।

Related Articles