आगरा। गरीब असहाय और सड़कों पर जीवन यापन करने वाले लोगों की मदद के लिए एक बार फिर सेवा आगरा सामाजिक संस्था ने कदम बढ़ाए है। गलन भरी इस कड़ाके की सर्दी में गरीब लोगों की मदद के लिए सेवा आगरा की ओर से गर्म वस्त्र वितरण का आयोजन किया गया। सेवा आगरा की ओर से गणेश बैंकट हॉल में करीब 300 गरीब परिवार के लोगों को कंबल और स्वेटर वितरित किये। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवा कार्य में अग्रणी में रहने वाले समाजसेवी नाजिर अहमद पहुँचे जिन्होंने इस कार्यक्रम की शुरुआत की। समाजसेवी नजीर अहमद ने सेवा आगरा के संस्थापक सदस्य मुरारीलाल गोयल, सुमन गोयल और सभी पदाधिकरियों के साथ जरूरतमंद लोगों को गर्म वस्त्र वितरित किये। गर्म वस्त्रों को पाकर जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।
समाजसेवी नजीर अहमद का कहना था कि इस गलन भरी सर्दी में गरीब व जरूरतमंद लोगों को गर्म वस्त्र वितरित कर सेवा आगरा ने अपने सेवा के प्रकल्प को जारी रखा है। आज 300 लोगों इस सेवा से लाभान्वित हुए है। इस प्रयास के लिए सेवा आगरा के संस्थापक मुरारीलाल गोयल बधाई के पात्र है।

सेवा आगरा के संस्थापक मुरारीलाल गोयल का कहना है कि इस समय आगरा शिमला से भी ज्यादा ठंडा है। इस गलन भरी ठंड में सड़कों पर रहने वाले गरीब लोगों की मुश्किलें बड़ी है। आम नागरिक का फर्ज निभाते हुए इन सभी जरूरतमंद लोगों की मदद की गई है। सेवा आगरा की सुमन गोयल का कहना है कि संस्था लगातार ऐसे प्रकल्प चलाकर हर क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है जिससे पैसे के अभाव में जनक्षति न हो