Home » आगरा कैंट पर बना सेल्फ़ी पॉइंट, ओलंपिक 2020 में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का ऐसे बढ़ायें मनोबल

आगरा कैंट पर बना सेल्फ़ी पॉइंट, ओलंपिक 2020 में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का ऐसे बढ़ायें मनोबल

by admin
Selfie point made at Agra Cantt, boost morale of players participating in Olympics 2020

Agra. टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत 23 जुलाई से हो रही है और इसका समापन आठ अगस्त को होगा। टोक्यो ओलंपिक के प्रचार प्रसार तो पूरे विश्व भर में हो रहा है तो वहीं उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल द्वारा भी टोक्यो ओलंपिक 2020 का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। मंडल खेलकूद संघ और जनसंपर्क विभाग की ओर से आगरा कैंट स्टेशन पर टोक्यो ओलंपिक स्टैंडिंग लगाकर एक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। जिसका शुभारंभ आगरा मंडल रेल प्रबंधक सुशील कुमार श्रीवास्तव ने टोक्यो ओलंपिक स्टैंडिंग पर फोटो खिंचा कर किया, साथ ही टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले रेलवे खिलाड़ियों को भी बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

आपको बताते चले कि टोक्यो ओलंपिक 2020 को कोरोना महामारी के कारण पिछले साल रद्द कर दिया गया था। इस साल भी कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते ओलंपिक खेलों के आयोजन पर लगातार सवाल उठ रहे थे लेकिन इसके बाद इन खेलों को 23 जुलाई से कराने का फैसला लिया गया था। 23 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक 2020 की शुरुआत हो रही है। इसको लेकर भारत के खिलाड़ियों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

आगरा रेल मंडल के प्रबंधक सुशील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 23 जुलाई से टोक्यो में हो रहे ओलंपिक के प्रचार प्रसार और भारतीय खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए रेलवे भी सहभागिता निभा रहा है। टोक्यो ओलंपिक के राष्ट्रव्यापी प्रचार प्रसार के लिए स्टेशनों और कार्यालय पर टोक्यो ओलंपिक से संबंधित सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। आगरा कैंट स्टेशन भी देशभर के स्टेशनों में शुमार है और देशी-विदेशी पर्यटक भी ट्रेनों के माध्यम से आगरा कैंट स्टेशन पहुंचता है। इसलिए आगरा कैंट स्टेशन के बाहर टोक्यो ओलंपिक की स्टैंडिंग लगाकर उसका सेल्फी पहुंच बनाया गया है, जहां लोग खड़े होकर टोक्यो ओलंपिक की सेल्फी ले सकते।

आगरा रेल मंडल प्रबंधक सुशील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि टोक्यो ओलंपिक में भारत से लगभग विभिन्न खेलों में 126 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे जिसमें रेल मंडल के भी कई खिलाड़ी शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन हेतु देशभर के स्टेशनों और रेलवे कार्यालयों में यह सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं।

Related Articles