आगरा। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों की प्रस्तावित सूची को अंतिम रूप देने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने एक चार सदस्यीय स्क्रीनिंग समिति आगरा में भेजी है। इस समिति में वीनेश सनवाल बाल्मिकी, नूतन बिहारी पारीख, तपेश गौतम, तपिल सारस्वत शामिल हैं। इस समिति ने आगरा में शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू व प्रस्तावित कार्यकारिणी से भेंट की। समिति के सदस्यों ने अलग अलग सभी लोगों से जानकारी ली व उनके शहरी क्षेत्र में निवास करने से संबंधित प्रमाण भी लिए।
समिति के सदस्यों का स्पष्ट कहना था कि इस बार शहर व जिले की नई कार्यकारणी में सभी पदाधिकारी ज़मीन से जुड़े हुए शहरी क्षेत्र के शहर में व ग्रामीण क्षेत्र के जिले में बनाए जायेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने दिए हैं। कार्यकारिणी में सभी वर्ग को प्रतिनिधत्व दिया जायेगा तथा कमेटी का स्वरूप इस बार अपेक्षाकृत छोटा होगा।
बैठक में पी सी नरवार, नंदलाल भारती, अजहर वारसी, आई डी श्रीवास्तव, गीता सिंह, ताहिर हुसैन, विकास मोहन बंसल, राजीव गुप्ता, अनुज शर्मा, विनोद ज़ारारी, भीष्म पाल सिंह मुखिया, कृष्ण गोपाल बघेल, जनक राज सिसोदिया उपस्थित रहे