Home » संत निरंकारी भवन ने गरीब-निराश्रित लोगों को वितरित की राशन सामग्री

संत निरंकारी भवन ने गरीब-निराश्रित लोगों को वितरित की राशन सामग्री

by admin

आगरा। कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में आगामी 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। इस कारण देश में निम्न वर्गीय परिवारों के बीच रोजी-रोटी का संकट आ खड़ा हुआ है। लोगों को कोरोना वायरस अपनी चपेट में ना ले, इसके अलावा लॉकडाउन का उल्लंघन ना हो और निम्न वर्गीय परिवारों के बीच रोजी-रोटी संकट भी ना आए। ऐसी अवस्था में देश की तमाम सामाजिक संस्थाएं बढ़-चढ़कर सेवा कार्य कर रही हैं।

संत निरंकारी भवन अर्जुन नगर की जोनल इंचार्ज माता कांता देवी ने बताया कि पूरे देश में संत निरंकारी भवन गरीब निर्धन बेसहारा और निराश्रित लोगों को रोजमर्रा की चीजें उपलब्ध करा रहा है। गुरुवार को संत निरंकारी भवन अर्जुन नगर से जोनल इंचार्ज माता कांता देवी ने गरीब बेसहारा निराश्रित लोगों को 10 किलो आटा, 1 किलो दाल, 1 किलो रिफाइंड, 1 किलो नमक के पैकेट का वितरण किया। साथ ही साथ संत निरंकारी भवन मिशन ने यह साफ कर दिया है कि जब तक देश में ऐसे लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। तब तक निरंतर संत निरंकारी भवन गरीब निराश्रित बेसहारा लोगों की मदद करता रहेगा।

माता कांता देवी ने बताया कि इससे पूर्व भी संत निरंकारी भवन द्वारा गरीब बेसहारा निराश्रित लोगों को भोजन का भी वितरण कराया गया है। देश में जब-जब विपत्ति आई है या फिर आपदा आई है। ऐसे समय में संत निरंकारी भवन गरीब निराश्रित बेसहारा लोगों के लिए खड़ा रहा है। चाहे रक्तदान की बात हो, चाहे सेवा भाव की बात हो या गरीबों को भोजन और अन्न वितरण कराने की बात हो। संत निरंकारी भवन कभी पीछे नहीं रहा है। यही वजह है कि अपने मिशन को पूरा करने के लिए एक बार फिर संत निरंकारी भवन लॉकडाउन के चलते गरीबों को उनकी जरूरत मंद चीजें उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है।

गरीब निराश्रित और बेसहारा लोगों को जरूरतमंद चीजों का वितरण कुछ मात्रा में संत निरंकारी भवन अर्जुन नगर से किया गया। तो कुछ का वितरण संत निरंकारी भवन मिशन से जुड़े लोगों और पुलिस प्रशासन के आला अफसरों की मौजूदगी में गली मोहल्ले और बस्तियों में जाकर किया गया है। आगे भी संत निरंकारी भवन आगामी 14 अप्रैल तक ऐसे ही सेवा भाव और दान करने का दावा कर रहा है।

Related Articles