Home » दिनदहाड़े सर्राफ़ के घर बदमाशों का धावा, हथियारों की नोक पर लूट कर हुए फ़रार

दिनदहाड़े सर्राफ़ के घर बदमाशों का धावा, हथियारों की नोक पर लूट कर हुए फ़रार

by pawan sharma

मथुरा। लोकसभा चुनाव को लेकर जहाँ एक तरफ पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त कर अपराधियों पर शिकंजा कसने में लगी हुई है वहीं अज्ञात बदमाशों ने रामनवमी के पावन पर्व पर दिनदहाड़े घर में घुसकर एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस के होश उड़ा दिए। हथियारबंद अज्ञात बदमाशों ने सर्राफ़ कारोबारी के घर को अपना निशाना बनाया। घर के मौजूद लोगों को बंधक बनाकर लाखों रुपये की लूट को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना की जानकरी होते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुँच गयी। इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।  

रामनवमी के पावन पर्व पर यह बड़ी वारदात शहर के बीचों बीच स्थित गोविंदनगर में हुई। अज्ञात बदमाशों ने यहां जे एम पायल के मालिक के घर करीब 12 बजे सुबह घुसे। जब घर के मालिक अनिल गर्ग और उनके लड़के घर पर नही थे। तभी अज्ञात बदमाशों ने डोर बेल बजाई और घर का दरवाजा खुलते ही बंदूक तान दी। घर की सभी महिलाओं को गन पॉइंट पर रखकर सभी के जेवरात उतरवाये और फिर घर मे रखी नगदी व आभूषण लेकर फरार हो गए। बदमाशो के भागने के बाद महिलाओ ने शोर मचाया और घर के मुखिया को भी फोन किया। दिन दहाड़े लूट की सूचना पर क्षेत्र के हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुँच गए और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज भी ले लिए है।

पीड़ित परिवार ने बताया कि इस घटना के दौरान घर के मालिक अपनी शॉप पर गए थे। उनका पुत्र मोनू शेविंग कराने गया हुआ था। घर पर अनिल कपूर गर्ग की मां, पत्नी, उनके पुत्र की बहू और नौकरानी थीं। तभी यह घटना घटी।

दिनदहाड़े सर्राफ व्यवसाई के घर में लूट की घटना ने पुलिस के होश उड़ा दिए है। पुलिस के आलाधिकारीयो ने इस मामले के खुलासे के लिए टीम लगा दी है।

Related Articles

Leave a Comment