Home » 40 दिन के लिए यमुना किनारा मार्ग पर रहेगा रुट डाइवर्जन, भारी जाम की संभावना

40 दिन के लिए यमुना किनारा मार्ग पर रहेगा रुट डाइवर्जन, भारी जाम की संभावना

by admin
Route diversion will remain on Yamuna bank for 40 days, possibility of heavy jam

Agra. अगर आप यमुना किनारे मार्ग से होकर जाने की सोच रहे है तो घर से सोच समझ कर निकलिए, क्योंकि यमुना किनारा मार्ग आज से आपके लिए मुश्किलों भरा रहने वाला है। यह मुश्किलों भरा सफर एक या दो दिन का नहीं होगा बल्कि लगभग 40 दिनों तक रहने वाला है। जीवनी मंडी से आंबेडकर पुल तक बाई तरफ की लाइन पर ट्रैफिक के लिए बंद हो गयी है। इसके लिए रूट डायवर्ट भी किया गया है जो 21 फरवरी से शुरू हो गया है और 31 मार्च तक रहेगा। जीवनी मंडी से अंबेडकर पुल तक बाई तरफ की लाइन पर ट्रैफिक के लिए बंद होने और रूट डायवर्ट होने से आम व्यक्ति के साथ साथ पर्यटकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

जीवनी मंडी से आंबेडकर पुल तक स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो रहा है। इस कार्य के चलते रूट डायवर्ट किया गया है। यह व्यवस्था रविवार से शुरू हो गयी और 31 मार्च तक रहेगी। पहले से ही इस मार्ग पर जाम रहता है। इससे दिक्कत और बढ़ेगी। बताया गया कि स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से 1200 एमएम डीआईए पानी की पाइप लाइन का कार्य जीवनी मंडी से यमुना किनारा होते हुए आंबेडकर पुल तक किया जाना प्रस्तावित है। यह कार्य 21 फरवरी से 31 मार्च तक होगा। इसको देखते हुए इस रास्ते पर ट्रैफिक बंद रहेगा। शनिवार से यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया। रूट डायवर्जन लागू किया गया है। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई हैं।

ये रहेगा रूट डायवर्ट –

जीवनी मंडी से हाथी घाट की तरफ जाने के लिए वाहन जीवनी मंडी से दाहिनी लेन (गलत दिशा) का प्रयोग करते हुए आंबेडकर पुल के पास बने सर्किल से बाईं तरफ होकर जाएंगे।

हाथीघाट की तरफ से जीवनी मंडी की तरफ जाने वाले दो पहिया और तीन पहिया वाहन और कार को बेलनगंज चौराहा पर पहुंचाया जाएगा। इसके बाद दाहिनी ओर मुड़कर जीवनी मंडी की तरफ जा सकेंगे।

भारी वाहन ट्रक, लोडर आदि आंबेडकर पुल का प्रयोग करेंगे व अलीगढ़ मार्ग, फिरोजाबाद मार्ग और वाटर वर्क्स की तरफ जा सकेंगे।

पहले से रहता है जाम-

यमुना किनारा मार्ग और बेलनगंज पर पहले से ही जाम की समस्या रहती है। बेलनगंज चौराहे से जीवनी मंडी मार्ग तक अतिक्रमण से रास्ता ही नहीं रहता। ऐसे में यमुना किनारा मार्ग के वाहन निकलेंगे तो वाहन फंसेंगे।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9

Related Articles