Home » आगरा में निकले रिकॉर्ड कोरोना पॉजिटिव, 800 के करीब पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या

आगरा में निकले रिकॉर्ड कोरोना पॉजिटिव, 800 के करीब पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या

by admin
Rapid reduction in corona case, less than 3 thousand active patients

आगरा। आगरा में आज कोरोना के नए मरीजों ने एक बार फिर शतक का आंकड़ा पार किया है। आज 271 नए मरीज चिन्हित किए गए हैं। इसके साथ ही आगरा में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 743 हो गई है। आगरा के कई जनप्रतिनिधि भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। चुनाव नजदीक आने के साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होने की आशंका और ज्यादा बढ़ गई है।

कोरोना की दस्तक अब दहशत में बदलती जा रही है। आज आगरा में 271 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या 743 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 3682 लोगों के सैंपल लिए गए थे। 1-2 मरीजों के साथ शुरू हुई कोरोना की दस्तक अब शहर में दहशत मचा रही है। कोरोना के बढ़ते खतरे को देख स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएमओ द्वारा लगातार स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया जा रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ कोरोना संक्रमण के बढ़ने का खतरा भी बढ़ गया है, जिसे लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।

Related Articles