Home » कृषि बिल के विरोध में राहुल-प्रियंका गांधी सेना ने लगाई चौपाल, भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ किया ये एलान

कृषि बिल के विरोध में राहुल-प्रियंका गांधी सेना ने लगाई चौपाल, भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ किया ये एलान

by admin

आगरा। सोमवार को राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष अनुसुइया शर्मा के निर्देश पर आगरा सदर तहसील क्षेत्र के धांधूपुरा ग्राम के नगला तल्फी में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में केंद्र सरकार के किसान विरोधी बिल की खामियों को सभी के सामने रखा गया और इससे होने वाले नुकसान पर खुलकर चर्चा की गई। चौपाल के दौरान किसानों ने भी इस बिल के संबंध में अपना विरोध और आक्रोश व्यक्त किया।

किसानों का कहना था कि इस बिल से मंडियां खत्म हो जाएगी। किसान अपनी ही जमीन में मजदूर हो जाएगा। किसान की फसल को किसान से खरीद कर बड़ी कंपनियों द्वारा किसान को ही महंगे दामों पर बेचा जाएगा।

भारत सरकार द्वारा कृषि सुधार बिल कहे जा रहे ध्वनि मत से संसद में पारित कर दिए गए जो बिल संसद में पारित हो चुके हैं-

1- कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य सर्वाधन और सरलीक विधायक 2020
2- कृषक (सशक्तिकरण और संरक्षण कीमत आश्वासन और कृषि सेवा करार 2020 है।

किसानों का मानना है इस कानून से कृषक मंडिया अनुपयोगी हो जाएंगी तो छोटे छोटे किसान अपनी फसल कहां बेचेंगे। बड़े किसान को अपनी फसल की वाजिब कीमत मिलने की क्या गारंटी होगी क्योंकि इस व्यवस्था से मंडियां खत्म हो जाएगी और मंडी कमेटी भी नहीं रहेंगी तो वाजिब दाम कौन दिलाएगा। किसान चाहता है इस पर कानून में बदलाव कर जो MSP न दे तो उसके खिलाफ f.i.r. हो।

पहले भंडारण करने की सीमा थी, वह भी खत्म कर दी गई। जब सरकार भंडारण नहीं करेगी या फिर एक बार धन्ना सेठों ने बफर स्टॉक किसानों से खरीद कर लिया और बाद में बाजार में स्टाकिंग ने खुदरा व्यापारियों को नहीं दिया तो वह उसको ब्लैक कर ऊंचे दामों में बेचेगा। जिसके कारण किसानों पर ही महंगाई की मार पड़ेगी और किसान गरीब होता जाएगा। वहीं किसान की पूरी फसल का लाभ बड़े उद्योगपतियों अदानी और अंबानी को सीधे तौर पर मिलेगा। इस बिल के लागू होने से देश के किसान की कमर टूट जाएगी जिसको किसान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।

राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी ने कहा किसानों की इस लड़ाई को वे पूरी ताकत से लड़ेगी लेकिन अब किसानों को भी जागरूक होने की जरूरत है। मंडल अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा भाजपा सरकार पूरे देश को धन्ना सेठों के हाथों गिरवी रख चुकी जिसके कारण गरीब किसान और गरीब हो जाएगा और सरकार के दोस्त अदानी और अंबानी देश के आम आदमी को अपना गुलाम बना लेंगे। लेकिन देश को दोबारा गुलाम नहीं बनने देंगे। चाहे फ़िर इसके लिए हमें चाहे कोई भी कीमत चुकानी पड़े।

जिला अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि भाजपा देश को गुलाम बनाकर हमेशा सत्ता में बने रहने का जो ख्वाब देख रही है यह ख्वाब उसका ख्वाब बनकर ही रह जाएगा। हम सेना के कार्यकर्ता इस देश के लिए अपने लहू की अंतिम बूंद तक कुर्बान कर देंगे लेकिन देश को दोबारा पूंजीपतियों का गुलाम नहीं बनने देंगे। वहीं चौपाल में मौजूद किसानों ने इस बार चुनावों में भाजपा को सबक सिखा देने की बात कही और कहा हमारी लड़ाई कांग्रेस लड़ रही है इसलिए अब हम कांग्रेस का साथ देकर कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

चौपाल में मुख्य रूप से किसान गुरुदयाल वर्मा, राजवीर निषाद, गोपाल चौधरी, चरण सिंह, लक्ष्मण सिंह, गोरेलाल, संजय वर्मा, शिवचरण सिंह, यादराम, जयपाल वर्मा राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस से केपी सिंह चंदेल, बसंत लाल राजोरिया, अजय उपाध्याय, रामबाबू कनौजिया, यासीन सिद्दीकी, नदीम ठेकेदार, सलीम अब्बास, इरफान कुरैशी आदि मौजूद रहे।

Related Articles