Home » राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे सकते हैं राहुल गांधी

राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे सकते हैं राहुल गांधी

by pawan sharma

लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस पार्टी को करारी शिकस्त दी है। भाजपा ने इस बार तो अपने 2014 की जीत का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया तो वहीं कांग्रेस स्थिति 2014 के अपेक्षा ज्यादा खराब हो गयी है। भाजपा ने इस बार के चुनाव में सपा और काँग्रेस के गढ़ में जीत हासिल की है। भाजपा ने कांग्रेस की पारिवारिक सीट कही जाने वाली अमेठी पर कांग्रेस के किले को ध्वस्त कर दिया है। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के साथ पूरे देश मे पार्टी की खराब परफॉर्मेंस रही।

देश की जिम्मेदारी राहुल के कंधों पर थी तो यूपी की जिम्मेदारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी संभाल रही थी। अमेठी सीट पर तो दोनों का रोड शो भी हुआ था लेकिन प्रियंका का जादू प्रदेश के साथ अमेठी सीट पर नही चला और कांग्रेस अध्यक्ष को अमेठी पर हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद पार्टी में खलबली मची हुई है। राहुल गांधी ने इस हार की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली है।

सूत्रों की माने तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अब पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है लेकिन राहुल गांधी के इस्तीफा दिए जाने की कोई औपचारिक घोषणा नही हुई है। सूत्रों की माने तो कुछ दिनों बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होगी जिसमें राहुल गांधी के इस्तीफे देने और इस हार पर मंथन किया जाएगा। इस बैठक के बाद ही राहुल गांधी के अध्यक्ष रहने और न रहने पर फैसला लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment