Home » कारागार मंत्री ने किया कन्या पूजन, सनातन संस्कृति को अपनाने की अपील

कारागार मंत्री ने किया कन्या पूजन, सनातन संस्कृति को अपनाने की अपील

by admin

Agra. नवरात्रों के पावन पर्व पर हर घर में कन्या पूजन देखने को मिला। प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने भी विधि विधान के साथ नवरात्र पूजन करने के बाद अपने घर में कन्या पूजन किया। मां के स्वरूप में छोटी-छोटी कन्याओं कारागार मंत्री ने पूजन किया और उन्हें अपने हाथों से भोजन भी कराया। इस दौरान कारागार मंत्री का आवास जय माता दी के जयकारों से भी गूंजने लगा। कन्या पूजन और कन्याओं को भोजन कराने के बाहर कारागार मंत्री ने सभी कन्याओं के पैर छूकर आशीष भी लिया।

आपको बताते चलें कि आज नवरात्रों का अंतिम दिन है। नवरात्रों के अंतिम दिन सिद्धिदात्री मां की पूजा की जाती है और कन्याओं को भोजन करा कर व्रत रखने वाले अपने सभी व्रतों को भी पूर्ण करते हैं। नवरात्रों में 9 दिनों तक मां के स्वरूपों की पूजा आराधना की जाती है और कन्या पूजन के बाद ही उन 9 दिनों का लाभ भी मिलता है। प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने भी मां के स्वरूप की 9 दिनों तक पूजा-अर्चना करने के बाद आज विधि विधान के साथ कन्या और लांगुर पूजन किया।

प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि सनातन धर्म में कन्याओं को मां का स्वरूप माना जाता है। नवरात्रि के अंतिम दिन कन्या पूजन किया जाता है। आज हमने भी विधि विधान के साथ 9 दिनों तक चली पूजा अर्चना के बाहर कन्या पूजन किया है। कन्या पूजन के साथ ही मन को असीम शांति और मां का आशीर्वाद मिलता है। सभी को भारतीय और सनातन संस्कृति को अपनाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Comment