Home आगरा नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय में की बैठक, कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान

नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय में की बैठक, कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान

by admin

Agra. बुधवार को समाजवादी पार्टी आगरा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आजाद सिंह कर्दम फतेहाबाद रोड पर स्थित पार्टी कार्यालय पहुचे। जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पार्टी कार्यालय पहुँचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आजाद सिंह का जोरदार स्वागत किया। सपा कार्यकर्ताओं ने शहर अध्यक्ष वाजिद निसार और समाजवादी पार्टी कार्यालय पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आजाद सिंह कर्दम का सपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। सपाइयों के स्वागत से जिला अध्यक्ष आजाद सिंह उत्साहित दिखे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का इसके लिए आभार जताया।

स्वागत सत्कार के बाद पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के दौरान पार्टी को मजबूत करने के साथ नगर निकाय चुनाव पर रणनीति तैयार की गई। पार्टी जिला अध्यक्ष आजाद सिंह ने पार्टी को मजबूत करने के लिए सर्व समाज को साथ लेकर चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिस जिम्मेदारी को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें सौंपी है उस जिम्मेदारी को वह बखूबी निभाएंगे।

पार्टी के जिलाध्यक्ष आजाद सिंह के कंधों पर बाबा साहब के अनुयायी यानी दलित समाज को पार्टी से जोड़ना है। पार्टी अब हर चुनाव बाबा आंबेडकर और लोहिया गठजोड़ से लड़ना चाहती है। इस पर पार्टी में काम करना शुरू कर दिया है। बैठक के दौरान शहर व जिला अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनावों की तैयारी में जुटने का आव्हान किया। पार्टी के जिला अध्यक्ष आजाद कर्दम ने कहा कि अब पार्टी में जल्द ही मजबूत और संघर्ष करती नजर आएगी।

Related Articles

Leave a Comment

%d bloggers like this: