Home आगरा आगरा रबरशीट एवं सोल विक्रेता संघ के अध्यक्ष विनोद शीतलानी एवं सचिव अंबा प्रसाद गर्ग बने

आगरा रबरशीट एवं सोल विक्रेता संघ के अध्यक्ष विनोद शीतलानी एवं सचिव अंबा प्रसाद गर्ग बने

by admin

आगरा। आगरा रबरशीट एवं सोल विक्रेता संघ के वार्षिक चुनाव आज बुधवार को हींग की मंडी स्थित आगरा शू फैक्टर फेडरेशन ऑफिस माधव कॉम्प्लेक्स पर संपन्न हुए। इस चुनाव में संघ के पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से विनोद शीतलानी को अध्यक्ष, अंबा प्रसाद गर्ग को सचिव और रवि चंदानी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

वार्षिक मीटिंग में सबसे पहले पिछले वर्ष के कोषाध्यक्ष अंबा प्रसाद गर्ग द्वारा पिछले 1 वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। सचिव विनोद शीतलानी द्वारा वर्ष भर के लिए गए विभिन्न कार्यों की जानकारी सदन में प्रस्तुत की गई। इसके बाद अनिल मगन, चंद्र मोहन सचदेवा और अविनाश खुराना के निर्देशन में रबरशीट एवं सोल विक्रेता संघ के नए पदाधिकारियों का मनोनयन हुआ। धन्यवाद ज्ञापन निर्वत मान अध्यक्ष ओम मखीजा द्वारा दिया गया।

बैठक में संजय अरोरा, सुमित मखीजा, सुनील बजाज, सोनू कक्कड़, हरीश त्रिलोकानी, विकास ठकुराल, सागर हिंदूजा, हरीश नारंग, गौरव सचदेवा, अमित कालरा, इंदर बलानी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment

%d bloggers like this: