Home » अदनान सामी को पद्मश्री अवार्ड दिए जाने पर भड़के प्रवीण तोगड़िया

अदनान सामी को पद्मश्री अवार्ड दिए जाने पर भड़के प्रवीण तोगड़िया

by admin

आगरा। हिंदुस्तान में हिन्दू और हिन्दूत्व की लड़ाई लड़ने वाले हिंदू नेताओं को पद्मश्री पुरस्कार से नहीं नवाजा जाता बल्कि पाकिस्तान से आए कलाकार को यह सम्मान दिया जाता है, यह शब्द अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया के थे जो आगरा में धर्म रक्षा अपर्णा निधि के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। पत्रकारों से वार्ता करते हुए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया ने सरकार द्वारा अदनान सामी को पद्मश्री अवार्ड दिए जाने पर अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की।

प्रवीण तोगड़िया का कहना था कि अदनान सामी पाकिस्तानी हैं उन्होंने यह स्वयं स्वीकार किया था तो फिर भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री अवार्ड से कैसे सम्मानित कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि पद्मश्री अवार्ड पर सरकार को अपनी नीयत साफ करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राष्ट्रीयता से ओतप्रोत गीत लिखने और गाने वाली उषा मंगेशकर, सुधीर फड़के को यह सम्मान दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जीवन पर्यंत हिंदुत्व की लड़ाई लड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अशोक सिंघल, शिवसेना के बाला साहब ठाकरे, महंत अवैद्यनाथ और रामचंद्र परमहंस को यह सम्मान मिलना चाहिए जिन्होंने जीवन पर्यंत हिंदुत्व की सेवा करते हुए राम मंदिर की लड़ाई लड़ी और उन्हीं के कारण राम मंदिर बनने की राह आसान हुई।

प्रवीण तोगड़िया ने एनआरसी को लेकर भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार को इसे लागू करना चाहिए लेकिन यह कानून केवल मुसलमानों के लिए होना चाहिए। असम में घुसपैठियों की समस्या बढ़ रही है जिसे रोकना होगा। नहीं तो असम एक दिन घुसपैठियों का ही बन जाएगा। उन्होंने कहा कि कश्मीरी हिंदुओं के हितों के बारे में भी सरकार को सोचना चाहिए जिस पर अभी तक सरकार गंभीर नजर नहीं आई है।

Related Articles