Home » प्रबल प्रताप बने जिला पंचायत अध्यक्ष, किया विकास का वादा

प्रबल प्रताप बने जिला पंचायत अध्यक्ष, किया विकास का वादा

by pawan sharma

आगरा। गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह बघेल की आधिकारिक जीत का ऐलान हो गया। जिला मुख्यालय में आज प्रबल प्रताप को जिला पंचायत अध्यक्ष की जीत का निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा गया। इस दौरान भाजपा के विधायक और पदाधिकारी गणों के अलावा भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बताते चलें कि पिछले दिनों जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में एकमात्र नामांकन भाजपा की ओर से प्रबल प्रताप सिंह बघेल ने किया था। जिसके बाद प्रबल प्रताप सिंह ने निर्विरोध रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीता। उसके बाद आज गुरुवार को प्रबल प्रताप भारी संख्या में अपने समर्थकों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे।

जिला पंचायत अध्यक्ष की जीत का आधिकारिक प्रमाण पत्र मिलने के बाद प्रबल प्रताप के समर्थकों और भाजपाइयों ने जिला मुख्यालय से विजय जुलूस निकाला और प्रबल प्रताप सिंह बघेल को अपने कंधे पर बैठाकर विजयी नारे लगाए।

इस मौके पर आगरा महापौर नवीन जैन ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह बघेल को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि आगरा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि सभी विधायक, सांसद, मेयर और जिला पंचायत अध्यक्ष को मिलाकर सभी 13 सीटों पर एक पार्टी काबिज हुई हो। इससे साफ होता है कि अब आगरा जिले में विकास की गंगा बहने वाली है और जनता ने जो विश्वास जताया है उस को कायम रखने के लिए भाजपा पार्टी पूरे तन मन से काम करेगी।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया का कहना था कि चाहे किसी भी तरह के चुनाव हों। आगरा की जनता का भाजपा पार्टी के ऊपर हमेशा भरोसा रहा है। यही कारण है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में प्रबल प्रताप सिंह ने निर्विरोध रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीता।

वही जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि जनता ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी दी है उसको वह पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे और विशेष तौर पर ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

इस मौके पर प्रमुख रूप महापौर नवीन जैन, विधायक योगेन्द्र उपाध्याय, जितेंद्र वर्मा, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, प्रशांत पौनिया, राजकुमार चाहर, गिर्राज कुशवाहा, सत्यदेव पचौरी, सोनू चौधरी, मुकेश गुप्ता, महन्त निखिल शर्मा, अंकित गोयल महानगर मीडिया प्रभारी बॉबी वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment