आगरा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। यह वीडियो शहर एक पाँच सितारा होटल का है जिसमे एक पार्टी के दौरान बार बलाये जमकर ठुमके लगाकर अश्लीलता परोसी जा रही थी और लोग इसका जमकर लुत्फ़ उठा रहे है। दो दिन पहले दैनिक अखबार में भी यह खबर सुर्खियां बनी थी। इस वीडियो के सुर्खिया बनने का कारण भी है क्योंकि इस पार्टी का आयोजन एक सामाजिक संगठन द्वारा कराया गया था।
बताया जाता है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो मथुरा के सामाजिक संगठन का है। इस संगठन ने आगरा शहर के पांच सितारा होटल में पार्टी का आयोजन किया था। सामाजिक ग्रुप की इस पार्टी में पुरुष और महिलाएं दोनों ही शामिल थे। पुरुषों ने बार बालाओं पर जमकर पैसे लुटाए और रातभर उनके साथ ठुमके भी लगाते रहे। अश्लीलता का यह जश्न देर रात तक चलता रहा। लोग शराब और शबाब के नशे में डूबे रहे और सुबह होटल से चेक आउट किया।

अश्लीलता के इस जश्न का किसी ने वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया जिसने सामाजिक संगठनो की ओर से दी जाने वाली पार्टी पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।
सामाजिकता का नारा लगा कर समाज को सही दिशा दिखाने का काम करने वालेे लोग बार बालाओं पर जमकर पैसे लुटाएंगे और समाज सुधारक सामाजिक संस्थाएँ अगर अश्लीलता परोसेंगी तो लोग किस पर विश्वास करेंगे।
फोटो में ही देख सकते है कि कैसे अश्लील डांस का मजा ले रहे हैं। ये कोई आम लोग नही ये वो लोग है जो पब्लिक में जाकर सभ्य समाज के निर्माण का पाठ पढ़ाते है वही बार बालाओं पर जमकर पैसे लुटाए जा रहे हैं उनके साथ ठुमके भी लगाए जा रहे हैं। बड़ा सवाल आखिर यह है कि क्या ऐसे ही लोग समाज का उत्थान करेंगे।