Home » बटेश्वर एवं कल्याणपुर भरतार गांव के मध्य यमुना नदी पर बनेगा पन्टून पुल, 4.54 करोड़ रुपए हुए मंजूर

बटेश्वर एवं कल्याणपुर भरतार गांव के मध्य यमुना नदी पर बनेगा पन्टून पुल, 4.54 करोड़ रुपए हुए मंजूर

by admin
Pontoon bridge to be built on Yamuna river between Bateshwar and Kalyanpur Bharatar village, Rs 4.54 crore approved

आगरा। बाह की विधायक रानी पक्षालिका सिंह के प्रयास से बटेश्वर एवं कल्याणपुर भरतार गाँव के मध्य पान्टून पुल का निर्माण कार्य कराया जाएगा। पुल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा लोक निर्माण विभाग को 4 करोड़ 54 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई है। इस निर्माण कार्य की आपूर्ति के लिए लोक निर्माण विभाग आगरा वृत्त के अधीक्षण अभियंता कार्यालय द्वारा टेंडर भी निकाल दिया गया है। प्रस्तावित सेतु के अपस्ट्रीम में 10 किलोमीटर की दूरी पर और डाउनस्ट्रीम में 12 किलोमीटर की दूरी पर आरसीसी सेतु निर्मित है।

विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म स्थली बाह-बटेश्वर से जनपद को जोड़ने के लिए पीपों के पुल के निर्माण से किसानों की आर्थिक स्थिति पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। पुल से धार्मिक श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी। साथ ही, स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

Related Articles