Agra. खुर्जा की रहने वाली युवती के साथ होटल में हुए दुष्कर्म मामले में भाजपा समर्थक व बाह ब्लाक प्रमुख लाल सिंह के गिरफ्तार होने के बाद से राजनैतिक सियासत गर्मा गयी है। सपा और कांग्रेस ने इस मामले को हवा देना शुरू कर दिया है। सपा और कांग्रेस ने इस मामले को लेकर भाजपा पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी जंगली के नेतृत्व में टूक शब्दों में कहा गया कि भाजपा की कथनी और करनी में कितना अंतर है यह घटना साबित करती है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी जमील उद्दीन ने कहा कि भाजपा ने आधी आबादी को सुरक्षा देने का वायदा किया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान भी शुरू किया लेकिन जिस तरह से भाजपा सरकार में आधी आबादी की दुर्गति हो रही है। आए दिन उनके साथ दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे हैं। उसने साफ कर दिया है कि आधी आबादी के लिए सरकार सुरक्षित नहीं है। इतना ही नहीं ताजगंज थाना क्षेत्र में एक युवती की मजबूरी का फायदा उठाकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करते रहे। भाजपा के ही समर्थकों ने भाजपा के बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान का असली चेहरा उजागर कर दिया है।
भाजपा पर निशाना साधते हुए हाजी जमील उद्दीन कुरैशी ने दो टूक शब्दों में कहा कि भाजपा की सरकार झूठी है। झूठ पर ही इसकी बुनियाद टिकी है लेकिन यह बुनियाद कब तक मजबूत रहेगी। हालांकि अब इसमें टूट शुरू हो गई है भाजपा के समर्थक ही आधी आबादी की आबरू लूटने में लगे हैं। यह आधी आबादी ही भाजपा को इस विधानसभा चुनाव में जवाब देगी।

हाजी जमील उद्दीन कुरैशी ने कहा कि आधी आबादी का सही दर्द तो कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जाना है। इसीलिए तो राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए 40% सीटें आधी आबादी के लिए है। यानी कांग्रेस की ओर से 40% महिलाएं इस बार देश की राजनीति में चुनाव लड़ती हुई नजर आएंगी।
इस पूरे मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने तो प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा को आड़े हाथ लिया और भाजपा समर्थक द्वारा युवती के साथ किये सामूहिक दुष्कर्म के मामले को हवा देते हुए भाजपा के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर सवाल उठाए।
प्रेस वार्ता के दौरान सपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने साफ तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि दुष्कर्म का आरोपी ब्लॉक अध्यक्ष लाल सिंह चौहान पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह और वर्तमान में विधायक रानी पक्षालिका सिंह का बेहद करीबी है। आरोपी बाह विधानसभा क्षेत्र में भी इस तरह की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। साथ ही हत्या में भी शामिल रहा है। वर्तमान भाजपा जनप्रतिनिधियों का संरक्षण होने के कारण यह इस तरह की वारदातों को अंजाम देता रहा है।
सपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने दो टूक शब्दों में कहा कि आरोपी को पुलिस ने भले ही गिरफ्तार कर लिया हो लेकिन उसके साथ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इतना ही नहीं इस भाजपा समर्थक की इतनी हिम्मत कैसे बढ़ गई, इसे किन-किन राजनीतिक लोगों का संरक्षण प्राप्त है, उसकी भी जांच होनी चाहिए और इसके गलत कार्यों में इसको छुड़वाने वालों पर भी कार्रवाई हो।