Home » पेड़ पर लटका हुआ शव देखकर मचा हड़कंप, हत्या और आत्महत्या में उलझी पुलिस

पेड़ पर लटका हुआ शव देखकर मचा हड़कंप, हत्या और आत्महत्या में उलझी पुलिस

by pawan sharma

आगरा। सैंया थाना क्षेत्र के लादू खेड़ा में नहर के पास उस समय हड़कंप मच गया जब वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने पेड़ से एक युवक का लटका हुआ शव देखा। पेड़ पर शव लटके होने की सूचना गांव में आग की तरह फ़ैल गयी। इस घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पेड़ से लटके हुए शव को नीचे उतरवाया और शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया है।

क्षेत्रीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव की शिनाख्त की। शव की शिनाख्त रामवीर पुत्र भत्तो सिंह निवासी हिरोडा थाना सैयां के रूप में हुई। लोगों ने बताया कि पिछले 5 दिनों से घर से लापता था। जिसको लेकर परिजन परेशान थे। आज सुबह नहर के किनारे से निकलने के दौरान बदबू आने पर देखा तो पेड़ से रामवीर का शव लटका हुआ था।

रामवीर के शव मिलने से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोई समझ नहीं पा रहा कि रामवीर के साथ क्या हुआ है। परिजन का कहना है कि रामवीर की हत्या हुई है उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। फ़िलहाल पुलिस इस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गयी है

Related Articles

Leave a Comment