Home » 800 ग्राम एनडीपीएस के साथ हिस्ट्रीशीटर प्रमोद को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

800 ग्राम एनडीपीएस के साथ हिस्ट्रीशीटर प्रमोद को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

by admin

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के लखनपुर गांव के रहने वाले प्रमोद कुमार को बीती रात थाना सिकंदरा पुलिस ने 800 ग्राम एनडीपीएस में गिरफ्तार कर लिया है। प्रमोद कुमार बेहद शातिर किस्म का व्यक्ति है। प्रमोद कुमार का मुख्य पेशा लूट, छिनैती और डकैती की वारदात को अंजाम देना है। प्रमोद का अपना एक लंबा-चौड़ा इतिहास भी है। जनपद आगरा के अलावा अन्य जिलों में 30 मुकदमे दर्ज है। प्रमोद लूट, छिनैती और डकैती जैसे संगीन वारदातों को अंजाम देता है। बीती रात थाना सिकंदरा पुलिस को मिली सूचना पर थाना सिकंदरा पुलिस को सफलता मिल गई और थाना सिकंदरा पुलिस ने प्रमोद कुमार नाम के अभियुक्त को 800 ग्राम एनडीपीएस में गिरफ्तार कर लिया है।

जनपद आगरा के अलावा अन्य जिलों में प्रमोद कुमार पर 30 मुकदमे दर्ज है। इन मुकदमों में डकैती, लूट जैसे संगीन वारदात करने का आरोप है। प्रमोद ने अपराध की दुनिया में सन 2014 में कदम रखा था। सन 2014 में प्रमोद कुमार ने उन्नाव जिले के बांगरमऊ थाना क्षेत्र में 81 लाख रुपए कैश और एक करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवरात की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा सन 2001 में जनपद आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में एक लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। यानी प्रमोद का अपना एक लंबा चौड़ा अपराधिक इतिहास है।

प्रमोद कुमार को थाना सिकंदरा पुलिस ने चालान कर जेल भेज दिया है। साथ ही साथ आगरा पुलिस अब प्रमोद कुमार के उन मुकदमों की पैरवी में जुट गई है जिन मुकदमों में प्रमोद को सजा होनी है। पुलिस का दावा है कि प्रमोद ने पूर्व के मुकदमों में जहां बेल कराई है। बेल निरस्तीकरण के लिए भी आगरा पुलिस प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Comment