Home » लता मंगेशकर के निधन पर पीएम ने जताया शोक, दो दिन राष्ट्रीय शोक की घोषणा

लता मंगेशकर के निधन पर पीएम ने जताया शोक, दो दिन राष्ट्रीय शोक की घोषणा

by admin
PM expressed grief over the death of Lata Mangeshkar, announced two days of national mourning

देश की मशहूर गायिका और स्वर कोकिला से जाने जानी वाली लता मंगेशकर का निधन हो गया है। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। राजनीतिक दलों से लेकर बॉलीवुड से जुड़े दिग्गजों ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है। वही लता मंगेशकर के निधन के बाद सरकार ना दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी है। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

पीएम नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “लता दीदी के गानों ने कई तरह के इमोशन्स को उभारा। उन्होंने दशकों तक भारतीय फिल्म जगत के बदलावों को करीब से देखा। फिल्मों से परे, वह हमेशा भारत के विकास के बारे में भावुक थीं। वह हमेशा एक मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थी।”

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ‘आज मैं मुंबई आया था और दुख भरा समाचार सुना। संगीत की दुनिया में उनके योगदान को कोई भुला नहीं सकता।’

रविवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि ‘महान गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है। डॉक्टरों ने इससे पहले शनिवार को जानकारी दी थी कि लता मंगेशकर को स्वास्थ्य स्थिर होने के बाद वेंटिलेटर से आईसीयू शिफ्ट किया गया था लेकिन अचानक बीते रोज उनकी सेहत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें फिर वेंटिलेटर पर रखा गया था। रविवार सुबह उन्होंने अस्पताल में ही आखिरी सांस ली।’

Related Articles