Home » समान अधिकारी पार्टी को मिला चुनाव चिन्ह, आगरा में इस सीट से लड़ेंगे पार्टी अध्यक्ष

समान अधिकारी पार्टी को मिला चुनाव चिन्ह, आगरा में इस सीट से लड़ेंगे पार्टी अध्यक्ष

by pawan sharma

आगरा। एससी एसटी कानून को लेकर भाजपा का विरोध करके सुर्खियों में आई समान अधिकार पार्टी अब लोकसभा चुनाव में उतरने जा रही है। समान अधिकार पार्टी पूरे देश में लोकसभा प्रत्याशी उतारने जा रही है और पार्टी के अध्यक्ष खुद आगरा की फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। समान अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक प्रेसवार्ता के माध्यम से इसकी घोषणा की।

प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने बताया कि चुनाव आयोग ने उनकी पार्टी को पेट्रोल पम्प चुनाव चिन्ह दिया है और अब उनकी पार्टी पूरे देश मे प्रत्याशी खड़ा कर चुनाव लड़ेगी।

कुलदीप शर्मा ने बताया कि फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से वह खुद चुनाव लड़ेंगे व शीघ्र ही अन्य सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। पार्टी अध्यक्ष का कहना है कि फतेहपुर सीकरी पर एक तरफ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर मैदान में है तो दूसरी ओर गठबंधन कर चुनाव में उतर रही सपा बसपा की संयुक्त प्रत्याशी सीमा उपाध्याय है। इनके बीच वे आरक्षण मुक्त भारत, sc-st मुक्त भारत, सामूहिक बलात्कारियों को व मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार करने वालों को 1 महीने में फांसी की सजा दिलाना, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कराना, गरीब किसानों को हर महीने अन्नदाता पैशन देना और बेरोजगार नौजवानों को नौकरी दिलाना, इन 5 मुद्दों के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे।

पार्टी अध्यक्ष कुलदीप शर्मा का कहना है कि आरक्षण मुक्त भारत और एससी-एसटी के खिलाफ समान अधिकार पार्टी लगातार आंदोलन प्रदर्शन कर रही है जिसमे जनता का भरपूर सार्थन मिला रहा है। उन्हें विश्वास है कि जनता इस चुनाव में उनका साथ देगी और राजबब्बर व सीमा उपाध्याय की जमानत जब्त कराएगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment