Home » व्यापारियों ने बाजार बंद कर जताया रोष, कांग्रेस ने दिया समर्थन

व्यापारियों ने बाजार बंद कर जताया रोष, कांग्रेस ने दिया समर्थन

by pawan sharma

आगरा। 2 दिन पूर्व बेलनगंज में इलेक्ट्रॉनिक सामान के कारोबारियों और सेल टैक्स के कर्मचारी अधिकारियों के बीच हुई मारपीट के बाद से ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर व्यापारी लामबंद है और उसी दिन से बाजार बंद कर अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे है। इस मारपीट का वीडियो वायरल होने और सेल्सटैक्स अधिकारियों ने 6 व्यापारियों खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर दी है लेकिन व्यापारियों का पक्ष न तो सेल्सटैक्स अधिकारी सुन रहे है और पुलिस भी कोई सुनवाई नही कर रही है।

रविवार को कांग्रेस शहर व जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता व्यापारियों से मिलने पहुँचे और व्यापारियों से वार्ता कर पूरी घटना जानी और अपनी तीखी प्रतिकक्रिये दी। इस दौरान कांग्रेस शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन ने विभाग से लेकर सरकार तक पर निशाना साधा। उनका कहना था कि व्यापारियों के साथ यह यह घटनाएं भाजपा शासन में बढ़ गई है। विभाग अवैध वसूली में जुटे हैं और व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं।

जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने व्यापारियों ने के साथ हुई इस घटना पर कांग्रेस ने अपना पूरा सहयोग देते हुए व्यापारियों की लड़ाई को अंत तक लड़ने का दावा किया। उनका कहना था कि मोदी ने व्यापार खत्म किया और अधिकारी व्यापारी को खत्म करने में लगे हुए है।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी रामटंडन और भारत भूषण गप्पी का कहना था कि व्यापारी अधिकारियो की कठपुतली बन गया है। उनका कहना था कि मारपीट मामले में जांच होनी चाहिए।

इस घटना को लेकर भाजपा के महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे भी व्यापारियों से मिलने पहुंचे लेकिन कांग्रेसियों का मंच देखकर उन्होंने यहां जाने से परहेज किया। इस बात को भी वरिष्ठ कांग्रेसी भारत भूषण ने मुद्दा बना लिया और भाजपा पर निशाना भी साधा। उनका कहना था कि भाजपा जिस वर्ग को अपना कहती है आज उसका उत्पीड़न हो रहा है और भाजपा के महानगर अध्यक्ष के यहां आने पर भी पीड़ित व्यापारियों से न मिलना उनकी दूषित मानसिकता को दर्शाता है।

वही भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे का कहना था कि भाजपा हर व्यापारी के साथ खड़ी है और किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा जिन व्यापारियों पर मुकदमे हुए है उन्हें वापस कराया जाएगा।

राजनीतिक दलों के आश्वासनों के बाद व्यापारियों ने अपनी दुकानें भी खोल ली। हालांकि यहां पर दुकानें बार बार खोलने और बंद कराने का सिलसिला चलता रहा ।जो भी दल या संगठन यहा आता आश्वासन देकर दुकानें खुलवा था तो वहीं दूसरा पहले दुकानें बंद करवा था और फिर अपना आश्वासन देकर दुकानें खुलवाता। इस तरह से पूरे दिन यहां राजनीतिक दलों की आवाजाही चलती रही।

Related Articles

Leave a Comment