Home » विजयी प्रत्याशियो का पुष्पमाला के साथ पंचवटी परिवार ने किया भव्य स्वागत

विजयी प्रत्याशियो का पुष्पमाला के साथ पंचवटी परिवार ने किया भव्य स्वागत

by pawan sharma

आगरा। खुशनवी माहौल एकता का परिचय दिया पाश्र्वनाथ पंचवटी ने। 580 परिवार वाली सोसायटी, पाश्र्वनाथ पंचवटी ताज नगरी फेस 2 आगरा पर 2024-25 का चुनाव कराया गया। पंचवटी चुनाव एवं प्रशासनिक समिति (प्रवा) के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह व उनकी कर्मठ टीम द्वारा सुचारू तरीके से चुनाव संपन्न कराए गए। चुनाव में जीतने व शामिल हुए सभी प्रत्याशियों की हौसला अफजाई के लिए मुख्य अतिथि माननीय सांसद राजकुमार चाहर ने पंचवटी काॅलोनी पहुचकर बधाई दी व कहा कि पंचवटी कालोनी पूरे आगरा में पॉश कालोनी के नाम से जानी जाती है। पंचवटी परिवार द्वारा सांसदजी को पुष्प गुच्छ व मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।

सांसद राजकुमार चाहर, जितेंद्र वर्मा, पूर्व अध्यक्ष सुमन यादव, श्याम भोजवानी, वीरेंद्र सिंह, रिंकू शर्मा व पंचवटी परिवार द्वारा नई टीम को शुभकामनाए दी।
अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, सचिव सुशील आहूजा, कोषाध्यक्ष राजेश चंद जैन, संयुक्त सचिव सुमन शर्मा, संस्कृति सचिव गुरमीत सिंह, सदस्य अनिल दुबे, सोमेन सिन्हा, दीपा नोतनानी, राजेश कुमार जैन, विपिन मोहन शर्मा, डॉ एल आर पाठक, सुरेश कुमार कपूर, ज्ञानेंद्र अग्रवाल, विजय सक्सेना रहे।

Related Articles

Leave a Comment