Home » ताज महोत्सव में लोगों को भा रही है ‘निहारिका’ प्रदर्शनी, रेल का इतिहास जानने को बच्चों में दिखी उत्सुकता

ताज महोत्सव में लोगों को भा रही है ‘निहारिका’ प्रदर्शनी, रेल का इतिहास जानने को बच्चों में दिखी उत्सुकता

by admin

Agra. अगर आपको रेलवे का इतिहास जानना है और लगातार आधुनिकता की ओर बढ़ रही रेलवे की जानकरी चाहिए तो बस आप ताज महोत्सव में रेलवे की ओर से लगाई गई ‘निहारिका रेल प्रदर्शनी’ आइए। आगरा रेल मंडल की ओर से शिल्पग्राम में चल रहे ताज महोत्सव के अंतर्गत रेल प्रदर्शनी लगाई गई है। आज आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव रेल प्रदर्शनी में पत्रकारों से रूबरू हुई और रेल प्रदर्शनी की सम्पूर्ण जानकरी दी।

रेल मॉडलों से दिखाया गया इतिहास

निहारिका रेल प्रदर्शनी में दशकों पुराने रेल इंजन,वैगन सहित अन्य मॉडलों को प्रदर्शित किया गया है। यह पुराने मॉडल पटियाला, कपूरथला, जोधपुर, बनारस, प्रयागराज, वीरांगना लक्ष्मीबाई और झांसी से विभिन्न प्रकार के रेल मॉडल को दर्शाया गया है। ताज महोत्सव मे रेल निहारिका आकर्षण का केंद्र बना हुआ है जिसमें BTC द्वारा स्क्रैप से बनाए गए मॉडल में भोलू दा गार्ड, विस्टाडोम कोच, ब्लैक ब्यूटी स्टीम इंजन मॉडल सहित संरक्षा सम्बंधित प्रदर्शन ने सभी सैलानियों का मन मोह लिया।

पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गोलू दा गार्ड सभी पर्यटकों के लिए इस प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है क्योंकि जब ट्रैन चलना शुरू हुए थे तब हाथों में लालटेन लेकर एक आदमी खड़ा होता था। तभी रेल आगे के लिए रवाना होती थी। आज गोलू दा गार्ड और लालटेन को देखकर सभी छात्र उत्साहित नजर आए। उनका कहना था कि यह अक्सर पिक्चरों में दिखाई देता था।

आगरा रेल मंडल द्वारा ताज महोत्सव मे रेल प्रदर्शनी की शुरुआत 20 फरवरी से हुई थी जो 01 मार्च तक चलेगी जिसे निहारिका नाम दिया गया है। 20 फरवरी को इसका शुभारंभ कमिश्नर आगरा अमित गुप्ता और मंडल रेल प्रबंधक आनन्द स्वरूप ने किया। मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने मेले में लगी रेल प्रदर्शनी से सम्बंधित थीम व अन्य प्रदर्शन सामग्री का विस्तृत जानकारी दी।

रेल प्रदर्शनी में स्टीम इंजन काल से इलेक्ट्रिक इंजन तक के विस्तार के साथ साथ, नए भारत के नए व पुनर्विकसित स्टेशन भी दर्शाए गए हैं । LED वॉल के माध्यम से भी हर संभव जानकारी सैलानियों के मध्य साझा करने का उत्तम प्रयास किया गया है ।प्रदर्शनी में दर्शको हेतु वतर्मान एवं भविष्य के साथ महत्वपूर्ण, उपयोगी जानकारियों को दर्शाया गया है। भारत की अत्याधुनिक व तीव्रतम गति से सचालित होने वाली वंदे भारत ट्रेन का वर्किंग बच्चों के साथ दर्शकों में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसके साथ सिवरेज ट्रीटमेंट का मॉडल के साथ ही बच्चों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने वाले उपकरण भी दर्शकों में कौतूहल उत्पन्न कर रहे है।

लगाई गई है फोटो गैलरी

रेलवे के प्राचीन इतिहास से लेकर वर्तमान इतिहास को फोटो गैलरी के माध्यम से दर्शाया गया है जिसमें महात्मा गांधी के रेलवे से जुड़ी हुई यादें एवं रेलवे इतिहास को दर्शाया गया है। इस प्रदर्शनी में रेलवे द्वारा विभिन्न कट आउट लगाए गए है जिनमें लोग सेल्फ़ी लेते हुए नजर आए। प्रदर्शनी निहारने के लिए आनेवाला हर पर्यटक इन कट आउट में सेल्फी लेने के लिए उत्साहित दिखाई दिया।

Related Articles

Leave a Comment