Home » 40 फीट गहरे नाले में गिरी बस से 20 लोगों की जान बचाने वाले निहाल सिंह को मिलेगा राष्ट्रपति सम्मान

40 फीट गहरे नाले में गिरी बस से 20 लोगों की जान बचाने वाले निहाल सिंह को मिलेगा राष्ट्रपति सम्मान

by admin
Nihal Singh, who saved 20 lives from a bus that fell in a 40 feet deep drain, will get the Presidential Award

Agra. जान हथेली पर रखकर मौत के मुंह में फंसे लोगों को बचाने वाले निहाल सिंह को जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान निहाल सिंह को राष्ट्रपति द्वारा दिया जाएगा जिसे यूपी सरकार द्वारा भेंट किया जाएगा। निहाल सिंह को यह सूचना एक पत्र के माध्यम से मिली जो भारत सरकार के गृह सचिव अजय भल्ला द्वारा भेजा गया था। इस पत्र के मिलने से निहाल सिंह काफी उत्साहित है और परिजनों को अपने इस लाल पर गर्व है। बहादुरी के लिए मिलने वाले इस सम्मान के लिए ग्रामीणों ने निहाल को बधाई दे रहे है।

घटना 8 जुलाई 2019 की है। थाना एत्मादपुर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर जा रही जनरथ बस अनियंत्रित होकर झरना नाले में गिर गई थी। हादसा तड़के करीब चार बजे हुआ था। बस 40 फीट गहरे नाले जा गिरी थी। इसमें पानी भर चुका था। 29 लोगों की जान जा चुकी थी। कई लोग जिंदगी के लिए छटपटा रहे थे। 

बस के गिरने की आवाज और लोगों की चीख-पुकार सुनते ही चौगान गांव के बघेल ठार निवासी निहाल सिंह पहुंच गए थे। वह सुबह रोज खेत पर जाते हैं। इस कारण वहां थे। उन्होंने एक पल की देरी किए बगैर नाले में छलांग लगा दी। बाद में अन्य ग्रामीण और पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे थे।  

इस बीच निहाल सिंह बस का शीशा तोड़कर अंदर घुसे थे। इसके बाद गेट खोलकर यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाला। निहाल की मदद से लगभग 20 लोग बस से बाहर निकले थे। ये सभी घायल थे। सबकी जान बच गई। इस बहादुरी के लिए निहाल सिंह को गणतंत्र दिवस पर पुलिस और प्रशासन ने सम्मानित किया था। अब उन्हें जीवन रक्षा पदक से नवाजा जाएगा।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9

Related Articles