Home » व्हाट्सएप में नया फीचर, एडमिन डिलीट कर सकेंगे ग्रुप के मैसेज

व्हाट्सएप में नया फीचर, एडमिन डिलीट कर सकेंगे ग्रुप के मैसेज

by admin
Whatsapp New feature

व्हाट्सएप चलाने वाले यूजर्स के लिए कई फीचर्स में बदलाव किया जा रहा है। इसमें व्हाट्सएप पर ग्रुप एडमिन के लिए बेहद ही खास खबर है। ग्रुप एडमिन को विशेषाधिकार मिलने जा रहा है जो अब तक नहीं था। इससे व्हाट्सएप ग्रुप में कई प्रकार की गलत गतिविधियों पर रोक लगाई जा सकती है।

व्हाट्सएप अपने आने वाले अपडेट में नया फीचर जोड़ने जा रहा है। इस फीचर्स से ग्रुप एडमिन को कई प्रकार के फायदे होंगे, जिसमें ग्रुप एडमिन ग्रुप में पोस्ट की हुई सामग्री को हटा सकता है। इसमें पोस्ट करने के बाद कुछ समय निर्धारित किया जाएगा। वर्तमान में ग्रुप मेंबर द्वारा पोस्ट की गई सामग्री को एडमिन द्वारा हटाया नहीं जा सकता, लेकिन अब वो दिन दूर नहीं जब ग्रुप एडमिन को यह अधिकार मिल जाएगा। जल्द ही सभी ग्रुप एडमिन को व्हाट्सएप ये अधिकार देने जा रहा है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप पर नए फीचर्स स्पॉट किए गए हैं। हालांकि ये अभी टेस्टिंग फेज में हैं। बीटा टेस्टर्स को टेस्टिंग के लिए ये नया इंटरफेस दिया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी डिफॉल्ट मैसेज टाइमर की टेस्टिंग कर रही है और साथ ही मल्टी डिवाइस सपोर्ट से जुड़े फीचर्स भी दिए जाएंगे। बता दें कि हाल ही में वॉट्सऐप ने मल्टी डिवाइस सपोर्ट जारी किया है।

Related Articles