Home » न कोई नीति न कोई एजेंडा, स्वार्थ के लिए बना गठबंधन – प्रदेश कानून मंत्री

न कोई नीति न कोई एजेंडा, स्वार्थ के लिए बना गठबंधन – प्रदेश कानून मंत्री

by pawan sharma

आगरा। लोकसभा चुनाव को लेकर आगरा में डेरा जमाए हुए प्रदेश सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने महा गठबंधन पर जमकर हमला बोला है। प्रदेश के कानून मंत्री का कहना था कि गठबंधन के पास ना कोई नीति है और ना ही कोई एजेंडा है। इसलिए गठबंधन पूरी तरह फ्लॉप है। यह गठबंधन स्वार्थ का गठबंधन है जो केवल सत्ता प्राप्ति के लिए बनाया गया है। इसे जनता समझती है और इस गठबंधन को इस चुनाव में स्वीकार नही करेगी। जनता मोदी जी को चाहती है और उन्हें एक बार फिर पीएम बनाने के लिए संकल्पित है।

पहले चरण में प्रदेश की 8 सीटों पर हुए मतदान को लेकर उनका कहना था कि आठ सीटों पर मतदान अच्छा हुआ है जो भाजपा के हित में है। इन 8 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी भारी मतों से जीत रहे हैं। संजीव बालियान के उस बयान को लेकर जिसमें मुस्लिम महिलाओं का चेहरा मतदान के समय नहीं देखा जा रहा है उस पर भी कानून मंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत पहलू है और चुनाव आयोग से संबंधित मामला है। चुनाव आयोग निष्पक्ष मतदान कराता रहा है और यह उसे ही यह सब देखना है।

इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा को भी आड़े हाथ लिया। उनका कहना था कि प्रियंका गांधी कितना भी प्रचार कर ले लेकिन उसका परिणाम क्या होगा वो खुद जनती है। इसलिए उनके प्रचार का कोई असर यूपी के चुनाव में नही दिखेगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गरीब परिवारों को 72000 साल देने के सवाल पर भी प्रदेश के कानून मंत्री ने सवाल खड़े करते हुए चुटकियां ली। भाजपा के प्रदेश में 74 प्लस के जितने के दावों को लेकर बृजेश पाठक का कहना था कि एक बार फिर प्रदेश की सरकार भाजपा को आशीर्वाद दे रही है बृजेश पाठक ने प्रदेश में 74 सीटें जीतने का दावा किया है।

प्रदेश सरकार के मंत्री बृजेश पाठक ने एक बार फिर सरकार बनने पर राम मंदिर बनाने की बात भी कही। उनका कहना था कि भाजपा अपने का संकल्प पत्र भाजपा चुनाव जीतने के बाद उसे शत-प्रतिशत पूरा करेगी। इस दौरान भाजपा के प्रदेश सरकार में मंत्री बृजेश पाठक ने शहर के प्रबुद्ध जनो से भी विस्तार से चर्चा की साथ ही मोदी को प्रधानमंत्री बनने की भी उन्होंने सभी से अपील की।

Related Articles

Leave a Comment