Home » आमने सामने आए भाजपा-कांग्रेसी, बिगड़ने से बचा माहौल

आमने सामने आए भाजपा-कांग्रेसी, बिगड़ने से बचा माहौल

by pawan sharma

आगरा। फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर जैसे ही अपने दल बल के साथ नामांकन करने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे तो वहां पहले से ही मौजूद भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देखकर मोदी मोदी के नारे लगाना शुरू कर दिये। फिर क्या था कंग्रेसियों ने भी चौकीदार चोर है के नारे लगाकर भाजपाइयों को जवाब देना शुरू कर दिया और दोनों ओर से नारेबाजी की जंग छिड़ गई।

रविवार को भाजपा से आगरा लोकसभा प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल अपने समर्थकों के साथ जिला मुख्यालय पहुँचे। भाजपा प्रत्याशी अपने प्रस्तावको के साथ जिला मुख्यालय के अंदर अपना नामांकन भरने के लिए चले गए और भाजपा कार्यकर्ता व उनके समर्थक जिला मुख्यालय के बाहर ही सैकड़ों की संख्या में खड़े रहे। जैसे ही कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर अपने समर्थकों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से कांग्रेसियों को देख कर मोदी मोदी के नारे लगाने लगे। कांग्रेसियों में भी मोदी के नारे सुन कर आक्रोश पनपा और फिर कांग्रेसियों की ओर से ‘चौकीदार चोर है, चौकीदार चोर है’ के नारे जिला मुख्यालय के बाहर गूंजने लगे।

दोनों ओर से नारों की चल रही जंग में दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। नारेबाजी की यह जंग कहीं आपसी तकरार में ना बदल जाए इसको लेकर जिला मुख्यालय पर तैनात पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को जिला मुख्यालय के सामने से खदेड़ना शुरू कर दिया। पुलिस बल ने काफी मशक्कत के बाद दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को अलग-थलग किया लेकिन इसके बावजूद भी भाजपाइयों की ओर से मोदी मोदी के नारे लग रहे थे तो उसका जवाब कांग्रेस कार्यकर्ता चौकीदार चोर है के नारे लगाकर दे रहे थे।

Related Articles

Leave a Comment