Home » सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता को सफल बनाने में जुटे कांग्रेसी, स्कूलों में कर रहे हैं संपर्क

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता को सफल बनाने में जुटे कांग्रेसी, स्कूलों में कर रहे हैं संपर्क

by pawan sharma

आगरा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 75 वी जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में एक ही दिन 25 अगस्त को सम्पन्न होगी। आगरा जिले में इस प्रतियोगिता का आयोजन राजपुर चुंगी स्थित जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए युवा कांग्रेसियों ने कवायदे शुरू कर दी है। यूथ कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष नदीम नूर अपने दलबल के साथ शहर के स्कूलों में पहुँच रहे हैं जहाँ कांग्रेस के यह कार्यकर्ता छात्रों से रूबरू होकर उन्हें इस प्रतियोगिता की जानकारी दे रहे हैं। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए उनसे प्रतियोगिता के पंजीकरण फार्म भी भरवाए जा रहे है।

यूथ कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष नदीम नूर ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस के आवाहन पर पूरे प्रदेश में इस प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य है कि छात्र देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जीवन और उनके द्वारा देशहित में किये कार्यो के बारे में जान सके। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार लेपटॉप, दूसरा पुरुस्कार टैबलेट, तृतीय पुरुस्कार साईकल और चतुर्थ पुरुस्कार के रूप में 50 छात्रों को घड़ियां दी जाएंगी।

यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नदीम नूर का कहना है कि इस प्रतियोगिता को लेकर स्कूलों में संपर्क किया जा रहा है छात्रों को इस प्रतियोगिता की जानकारी दी जा रही है। छात्रों और स्कूल प्रशासन की ओर से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। छात्र छात्राएं इस प्रतियोगिता को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment