Home » भगवान परशुराम चौक की महापौर नवीन जैन ने रखी आधारशिला

भगवान परशुराम चौक की महापौर नवीन जैन ने रखी आधारशिला

by admin
Naveen Jain, Mayor of Bhagwan Parshuram Chowk laid the foundation stone

आगरा शहर की पावन धरती पर पहली बार बनने जा रहे भगवान परशुराम चौक की आधारशिला महापौर नवीन जैन ने नारियल फोड़ कर आवास विकास सेक्टर 5 चौराहे पर रखी। महापौर नवीन जैन का स्वागत समिति पदाधिकारियों द्वारा फूल माला और पटका पहना कर किया गया। महापौर नवीन जैन ने कहा कि आगरा में बनने वाला भगवान परशुराम चौक उत्तर प्रदेश में भव्य और दिव्य होगा। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 5 चौराहे का सौंदर्यीकरण व परशुराम चौक का फाउंडेशन नगर निगम की ओर से कराया जाएगा, साथ ही महापौर ने कहा कि आगरा शहर के विश्वस्तरीय विकास और हराभरा बनाने के लिए वे पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।इस अवसर पर आगरा के गणमान्य विप्र बंधुओं ने भगवान परशुराम चौक की स्थापना पर महापौर जी का आभार व्यक्त किया।

मंचासीन अतिथि क्षेत्रीय पार्षद सुषमा जैन, वरिष्ठ समाजसेवी प.नितेश शर्मा, भाजपा नेता भरत शर्मा, जितेंद्र पाराशर, मुकेश पालीवाल, अनिरुद्ध भदौरिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विपिन शर्मा, महासचिव मनोज शर्मा, संरक्षक जितेंद्र भारद्वाज, उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, मीडिया प्रभारी सोनू पंडित ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और कार्यक्रम में उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमित लवानिया, सौरभ शर्मा, राधा शर्मा, इंदिरा शर्मा, नीलम शर्मा, मोहिनी शर्मा, रिटायर्ड सीओ विजय कपिल, राहुल सिंह, रोहित उपाध्याय, दीपक मिश्रा आदि लोगों भगवान परशुराम चौक स्थापना पर हर्ष व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र भारद्वाज व गिरजा शंकर शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

Related Articles