Home » आगरा में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को समर्थन देने पहुंचे नेशनल बॉक्सिंग प्लेयर विजेंद्र सिंह, जाने क्या कहा

आगरा में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को समर्थन देने पहुंचे नेशनल बॉक्सिंग प्लेयर विजेंद्र सिंह, जाने क्या कहा

by admin
National Boxing Player Vijender Singh arrived in Agra to support Congress's pledge march, know what he said

आगरा। आज रविवार सुबह राजेश्वर मंदिर से कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत हुई। इस प्रतिज्ञा यात्रा में राष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी विजेंद्र सिंह भी शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं के साथ विजेंद्र सिंह ने सबसे पहले राजेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना की। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के सभी नेताओं के साथ राष्ट्रीय खिलाड़ी विजेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत किया। स्वागत सत्कार होने के बाद कांग्रेस के सभी नेता प्रतिज्ञा यात्रा को लेकर रवाना हुए। इस दौरान राष्ट्रीय खिलाड़ी विजेंद्र सिंह मून ब्रेकिंग से रूबरू हुए।

मून ब्रेकिंग से वार्ता करते हुए उन्होंने प्रतिज्ञा यात्रा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश का विकास सिर्फ कांग्रेस पार्टी कर सकती है। इसलिए वह प्रियंका गांधी की ओर से शुरू की गई प्रतिज्ञा यात्रा को लेकर आगरा पहुंचे हैं।

राष्ट्रीय बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से प्रियंका गांधी की जो 8 प्रतिज्ञाएं हैं उन से आम जनमानस को रूबरू कराना है। प्रियंका गांधी ने जो प्रदेश वासियों के लिए आज प्रतिज्ञा की हैं, सरकार बनने पर वह हर एक प्रतिज्ञा पूरी होगी।

राष्ट्रीय बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ही है जो आधी आबादी को आरक्षण देने की बात कर रही है। चुनावों में महिलाओं को 40% सीटों पर टिकट मिलेगी तो चुनाव जीतने पर छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी मिलेगी। किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा। गेहूं और धान का सही मूल्य लागू होगा। बकाया बिजली बिल माफ़ होगा। 20 लाख लोगों को सरकारी रोजगार और संविदा कर्मियों और ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाएगा।

Related Articles