Home » नगर निगम ने लगाया 50 हजार का जुर्माना

नगर निगम ने लगाया 50 हजार का जुर्माना

by pawan sharma

आगरा। मालवीय कुञ्ज के गणेश पार्क पर अवैध अतिक्रमण करने वाले और बिना अनुमति के इस पार्क में निजी कार्यक्रम करने पर निगम ने कड़ा रुख अपनाया है। आगरा नगर निगम ने निजी कार्यक्रम और पार्क पर अपना अधिकार ज़माने वाले चाँद कपूर पर 50 हजार का जुर्माना लगाया है और इस जुर्माने को तीन दिन के अंदर जमा करने के निर्देश दिए है। अगर चाँद कपूर ने जुर्माना जमा नहीं किया तो वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

पिछले दिनों मालवीय कुञ्ज के चाँद कपूर ने इलाहाबाद हाई कोर्ट 2005 के आदेश का उलंघन करते हुए पार्क पर निजी कार्यक्रम आयोजित किया था जिसकी शिकायत आरटीआई एक्टिविस्ट धनवान गुप्ता(रिटायर्ड टैक्स अधीक्षक, नगर निगम) अम्बा प्रसाद शर्मा और भाजपा नेता शंकर लाल माहौर ने संयुक्त रूप से नगर आयुक्त से की थी। इस शिकायत को नगर आयुक्त ने गंभीरता से लिया और हाई कोर्ट के आदेश के उल्लंघन पर 50 हजार का जुर्माना लगा दिया।

हालांकि नगर निगम इससे पहले भी पार्कों पर हुए अवैध कब्जे को लेकर जुर्माना वसूलने का फरमान सुना चुका है लेकिन पहली बार है कि जब इतनी बड़ी राशि के रूप में जुर्माना लगाया है।

Related Articles

Leave a Comment