Home » सांसद राजकुमार चाहर की गांधी संकल्प यात्रा पहुंची शमशाबाद, भाजपाइयों ने गर्मजोशी से किया स्वागत

सांसद राजकुमार चाहर की गांधी संकल्प यात्रा पहुंची शमशाबाद, भाजपाइयों ने गर्मजोशी से किया स्वागत

by admin

आगरा। महात्मा गांधी की 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा सांसद राजकुमार चाहर द्वारा निकाली जा रही संकल्प यात्रा मंगलवार को शमसाबाद क्षेत्र में पहुंची, जहां लोगों ने पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया। वहीं भाजपाइयों ने सरकार की उपलब्धियों के साथ स्वच्छता को लेकर जनता को संदेश दिया।

प्रधानमंत्री मोदी के आव्हान पर महात्मा गांधी की 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा ने गांधी संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। इसी क्रम में फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजकुमार चाहर ने अपने क्षेत्र में पदयात्रा शुरू की। यह पदयात्रा शमशाबाद क्षेत्र पहुंची। शमसाबाद के गांधी चौक पर सांसद राजकुमार चाहर गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इसके अलावा गांधी चौक पर भाजपा नेता अवनीश कांत गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में भाजपाइयों ने पदयात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद पदयात्रा नगर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए फतेहाबाद रोड होकर शमशाबाद क्षेत्र के दर्जनों गांव में पहुंची। जहां गांव गांव में भाजपाइयों ने सरकार की उपलब्धियों के साथ गांधीवादी विचारों को भी जनता को समझाया। देहात क्षेत्र के जारोली टीला पर हरेंद्र सिंह, कोलारा मोड पर पप्पू पहलवान, तो वहीं बड़ोवरा खुर्द में रंजीत सिंह प्रधान ने सांसद की पदयात्रा का स्वागत बड़े ही गर्मजोशी के साथ किया। शमशाबाद क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांव का भ्रमण करते हुए पर यात्रा का समापन धिमश्री में जाकर हुआ।

पदयात्रा के दौरान विधायक जितेंद्र वर्मा, पूर्व विधायक डॉ राजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक छोटे लाल वर्मा, पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, ठाकुर शैलू जादौन, संदीप गुप्ता, अमित गुप्ता, राजेश नायक, महेश गुप्ता भगवान स्वरूप शर्मा, फौरन सिंह दीक्षित समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment