Home » भाजपा विधायक के नाती की गुंडई के विरोध में उतरी सपा, चलाया थू-थू अभियान

भाजपा विधायक के नाती की गुंडई के विरोध में उतरी सपा, चलाया थू-थू अभियान

by pawan sharma

आगरा। भाजपा के फतेहपुर सीकरी के विधायक के नाती की गुंडई और दबंगई के चलते पिछले विधायक के परिजन दो दिनों से सुर्खियों में चल रहे है। भाजपा विधायक के परिजनों की गुंडई और दबंगई के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

बताते चलें कि भाजपा विधायक के नाती ने बुधवार रात को एक युवती के साथ छेड़खानी कर दी जिसे सपा ने मुद्दा बनाकर भाजपा को घेरना शुरु कर दिया है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पार्टी कार्यालय पर थू थू अभियान चलाया। सपा कार्यकर्ताओं ने मटके पर पेपर चिपका कर उस पर भाजपा के लिए थू थू लिखा और पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर भाजपा हटाओ के नारे लगाए।

इस दौरान सपा शहर अध्यक्ष ने भाजपा को आड़े हाथ लिया। शहर अध्यक्ष वाजिद निसार का कहना था कि बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधि के परिजन ही सत्ता की हनक में बेटियों के साथ छेड़छाड़ और अपहरण जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसे में कैसे बेटिया अपने आप को सुरक्षित समझेगी। ऐसी सरकार को देश की बेटिया ही सबक सिखएगी। शहर अध्यक्ष वाजिद निसार का कहना था कि भाजपाई सरकार में यह दुहाई दे रहे हैं कि उनकी सरकार आते ही असामाजिक तत्व और अपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले लोग गायब हो गए हैं लेकिन उन अपराधियों से बड़े अपराधिक भाजपाई खुद बन गए हैं जिसका उदाहरण बीती रात हुई घटना में सभी के समक्ष रख दिया है।

सपाइयों ने साफ कर दिया है कि बेटियों की सुरक्षा और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ यह आंदोलन और जोर पकड़ेगा जब तक विधायक के नाती के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं होती।

Related Articles

Leave a Comment