Home » मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत ताजमहल के पास निकाली गयी प्रभातफेरी

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत ताजमहल के पास निकाली गयी प्रभातफेरी

by admin

Agra. महिला शसक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत ताजमहल के पास प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति अभियान और ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट को संयुक्त रूप से साझा किया। आधी आबादी की सुरक्षा को लेकर सरकार और स्थानीय प्रशासन की कवायदों से सभी को रूबरू कराया। इस प्रभात फेरी का उद्देश्य ताजमहल पर आने वाली महिला पर्यटकों को सुरक्षित माहौल देना था।

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत निकल गई प्रभात फेरी की शुरुआत आई लव आगरा पॉइंट से हुई जो शिल्पग्राम, ताजमहल होते हुए दशहरा घाट पर जाकर समाप्त हुई। इस प्रभात फेरी में पुलिस कर्मियों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और समाजसेवी संस्थाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सभी लोगों ने आधी आबादी से वार्ता की और उन्हें उनके अधिकार के प्रति जागरूक बनाया साथ ही महिला पर्यटकों को पुलिस नंबर उपलब्ध कराए जिससें कोई समस्या होने पर सहायता ले सके।

एसीपी ताज सुरक्षा आरिब अहमद ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट को शामिल किया गया और प्रभात फेरी निकाली गई। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाया साथ ही महिला पर्यटकों को भी सुरक्षा का अनुभव कराया।

Related Articles

Leave a Comment