Home » बंगाल की खाड़ी में मानसून की दस्तक, आगरा में बरस रही आग

बंगाल की खाड़ी में मानसून की दस्तक, आगरा में बरस रही आग

by admin
Summer season: Meteorological department issued this alert till 9 April, health department alerted

आगरा (16 May 2022 Agra News)। मानसून ने बंगाल की खाड़ी में दस्तक दी है। देश के कई हिस्सों में इस सप्ताह बारिश की उम्मीद। इधर, आगरा में सूरज से आग बरस रही है।

मानसून ने बंगाल की खाड़ी में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने जल्द ही मानसून के केरल पहुंचने की उम्मीद जताई है। उत्तराखंड, असम, मेघालय और केरल में इस सप्ताह बारिश का अनुमान है।

इधर आगरा में सुबह से ही बा​दल छाए रहे। गर्मी से कुछ राहत तो मिली। अधिकतम तापमान भी रविवार के मुकाबले दो डिग्री कम रहा। सोमवार को यह 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि गर्मी से अभी राहत मिलती नहीं दिख रही है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में मानसून के आने से आगरा में कुछ राहत मिल सकती है।

यूपी में दो दिन में आंधी की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में अगले दो दिन में आंधी चलने की आशंका है। इधर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर कल सुबह तक मानसून पहुंच जाएगा। केरल में 27 मई तक मानसून पहुंचने की संभावना है। जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में अगले दो से तीन दिन में ओलों के साथ बारिश हो सकती है।

Related Articles