Home » मिशन शक्ति अभियान : मेधावी छात्राओं को 1 दिन के लिए बनाया गया सांकेतिक नायिका

मिशन शक्ति अभियान : मेधावी छात्राओं को 1 दिन के लिए बनाया गया सांकेतिक नायिका

by admin
Mission Shakti Abhiyan: Meritorious girl students were made symbolic heroines for 1 day

आगरा। आज-कल जनपद में ज्यादातर सरकारी और निजी वाहनों पर बेटी बचाओ, बेट पढ़ाओ के स्टीकर लगे हुए दिख रहे हैं। इन स्टीकर को महिला शक्ति केंद्र द्वारा वाहनों पर लगाये जा रहे हैं, जिससे महिला शक्ति के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़े। इसके साथ ही मिशन शक्ति अभियान के तहत लगातार विभिन्न कार्यक्रम करके महिलाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत एक अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत सरकारी व निजी वाहनों पर मिशन शक्ति व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के स्टीकर चस्पा किए जा रहे हैं, जिससे कि अभियान को प्रोत्साहन मिले व बेटियों को बचाने और महिला सुरक्षा के प्रति समाज में जन जागरुकता बढ़े।

जिला महिला कल्याण अधिकारी वर्तिका दीक्षित ने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत विभाग दवारा लगातार विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद की मेधावी बालिकाओं को एक दिन के लिए सांकेतिक नायिका बनाया गया था। उन्हें एक दिन के लिए प्रशासनिक पदों पर नियुक्त किया गया था। इस कार्यक्रम के तहत कक्षा 9 की छात्रा अंकिता सिंह को एक दिन के लिए मुख्य विकास अधिकारी, कक्षा 10 की छात्रा भूमिक गुप्ता को एक दिन के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी और कक्षा 10 की काकुल सिंघल को सदर तहसील में एक दिन की एसडीएम बनाया गया था।

Mission Shakti Abhiyan: Meritorious girl students were made symbolic heroines for 1 day

जिला महिला कल्याण अधिकारी वर्तिका दीक्षित ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं तथा बालिकाओं को इन पदो पर कार्यरत होकर कैसे पद का दायित्व का निर्वहन किया जाता है, इसके प्रति जागरुक किया गया था। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत लगातार लोगों को जागरुक किया जा रहा है।

Related Articles