आगरा। होटल में रूम लेकर रुके महिला-पुरुष संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में मिले। काफी देर तक जब रूम नहीं खुला तो स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट खुलवाया, दोनों बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे। दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिवारी जन भी अस्पताल में पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र के आगरा गेस्ट हाउस का है। नामनेर निवासी बॉबी व सेमरी निवासी मोहम्मद असलम खान गुरुवार दोपहर 3:00 बजे सिकंदरा चौराहा स्थित आगरा गेस्ट हाउस पहुंचे थे। यहां इन्होंने रूम लिया। करीब 2 घंटे बाद होटल स्टाफ ने गेट खटखटाया तो गेट नहीं खुला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गेट खुलवाया तो दोनों बेहोशी की हालत में बेड पर पड़े हुए थे। दोनों को पास के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों का अनुमान है कि किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से दोनों की हालत नाजुक बनी है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी। थोड़ी देर बाद दोनों के परिवारी जन मौके पर पहुंच गए। महिला और पुरुष आपस में रिश्तेदार है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
![Men and women ate toxic substances in Agra guest house, condition critical](https://moonbreaking.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211230-WA0041.jpg)
बदनाम होटलों में शुमार है आगरा गेस्ट हाउस
सिकंदरा चौराहा स्थित आगरा गेस्ट हाउस शुरू से ही विवादों में रहा है। यहां कई बड़ी वारदातें हो चुकी हैं। रेप की घटनाएं भी इस होटल में हो चुकी है, लेकिन फिर भी होटल पर आज तक कार्रवाई नहीं हुई। यहां घंटों के हिसाब से बिना आईडी के युवक-युवतियों को रूम दिए जाते हैं। पड़ोसियों द्वारा कई बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है।