Home » 20 मंजिला इमारत में भीषण आग, 2 की मौत-कई झुलसे

20 मंजिला इमारत में भीषण आग, 2 की मौत-कई झुलसे

by admin
Massive fire in 20-storey building, 2 killed-many scorched

शनिवार सुबह मुंबई के तारदेव क्षेत्र में भयानक हादसा हो गया। 20 मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। भाटिया अस्पताल के पास एक इमारत आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के साथ दर्जनों फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर हैं। आधिकारिक तौर पर अभी तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब डेढ़ दर्जन लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। आग बुझाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है।

अभी तक की जानकारी के अनुसार मुंबई के ताड़देव क्षेत्र में भाटिया हॉस्पिटल के बराबर में 20 मंजिला इमारत में अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगते ही बिल्डिंग से लोगों की भगदड़ मच गई। आग की घटना में अब तक दो लोगों की मौत की सूचना है। वहीं 17 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से तीन लोगों की हालत गंभीर है।  

फायर अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इमरात के आसपास धुएं के कारण सांस लेना मुश्किल हो रहा है। छह बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों के मुताबिक, आग सुबह करीब सात बजे लगी। इसके बाद आग को काबू करने के लिए 13 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दो से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग 18वीं मंजिल पर लगी थी।

Related Articles