Home » आगरा में सेल्फी प्वाइंट से निकाली गई मार्च आफ ग्लोरी यात्रा, हर गाड़ी पर दिखी एक आजादी की झांकी

आगरा में सेल्फी प्वाइंट से निकाली गई मार्च आफ ग्लोरी यात्रा, हर गाड़ी पर दिखी एक आजादी की झांकी

by admin
March of Glory Yatra taken out from Selfie Point in Agra, a tableau of freedom seen on every vehicle

आगरा। सेल्फी प्वाइंट से निकाली गई मार्च आफ ग्लोरी यात्रा। आजादी के रंग में.रंगे 75 बड़े वाहन हुए शामिल। हर गाड़ी पर दिखी एक आजादी की झांकी

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर झंडा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत फतेहाबाद रोड स्थित सेल्फी प्वाइंट से ऑटोमोबाइल्स एसोसिएशन की ओर से मार्च ऑफ ग्लोरी यात्रा का आयोजन किया गया था।

मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे ने भाग लिया। प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और सांसद हरद्वार दुबे ने संयुक्त रूप से इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई। उसे रवाना किया। इस यात्रा में आजादी के इतिहास से रूबरू कराने के लिए कई झांकियां शामिल हुईं।

आजादी के रंग में.रंगे 75 बड़े वाहन हुए शामिल

इस समय हम आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर ही हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। ऑटोमोबाइल एसोसिएशन की ओर से मार्च ऑफ ग्लोरी यात्रा में 75 बड़े वाहन शामिल किए गए थे। यह सभी वाहन आजादी के रंग में रंगे हुए थे। यात्रा फतेहाबाद रोड स्थित सेल्फी प्वाइंट से शुरू हुई जो संजय प्लेस पर समाप्त होगी।

कई नाटकों का हुआ मंचन

यात्रा के दौरान लोगों को आजादी के मायने समझाने और आजादी से पहले अंग्रेजी शासन की क्रूरता से सभी को रूबरू कराने के लिए विभिन्न प्रकार के नाटकों का भी मंचन किया गया। इन नाटकों में अंग्रेजी हुकूमत की तानाशाही और अत्याचारों को जीवंत रूप में दर्शाया गया। इस नाटक को देखकर सभी लोग भाव विभोर हो गए और उस समय की आजादी की क्रांति में भी शामिल हो गए।

हर गाड़ी पर दिखी एक आजादी की झांकी
मार्च ऑफ ग्लोरी यात्रा में शामिल हुई 75 गाड़ियां शामिल हुईं और हर गाड़ी पर आजादी से जुड़ी हुई एक झांकी को सजाया गया था। इन झांकियों के माध्यम से आजादी के पहले और अब तक के इतिहास को दर्शाया गया, जिससे आम व्यक्ति पहले वाले भारत और अब के भारत को अच्छे से समझ सके और आजादी कैसे मिली और वर्तमान परिस्थिति क्या है इसको समझ सके।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles

Leave a Comment