Home » मुलायम सिंह यादव की सलामती के लिए अब्बू लाल दरगाह पर की गयी चादरपोशी

मुलायम सिंह यादव की सलामती के लिए अब्बू लाल दरगाह पर की गयी चादरपोशी

by admin

Agra. समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की सलामती के लिए पूजा के साथ-साथ दुआओं का दौर भी जारी है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के निवर्तमान शहर अध्यक्ष वाजिद निसार पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अब्बू लाला दरगाह पहुंचे। यहां पर सपा कार्यकर्ताओं ने सभी धार्मिक प्रक्रिया को संपन्न करते हुए दरगाह पर चादर पोशी की। खुदा की इबादत करते हुए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बेहतर स्वास्थ्य और उनकी सलामती के लिए दुआ की।

गौरतलब है कि पिछले दिनों सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ गई थी। स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें तुरंत गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हॉस्पिटल में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इसीलिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लगातार उनकी सलामती और स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआ और प्रार्थना कर रहे हैं।

सपा के निवर्तमान शहर अध्यक्ष वाजिद निसार ने कहा कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी के हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने छात्र जीवन से राजनीति में संघर्ष किया और समाजवादी पार्टी को खड़ा किया साथ ही दबे कुचले और पिछड़े समाज के लिए जो कार्य सपा संरक्षक ने किए हैं उन्हें भुलाया नहीं जा सकता। वाजिद निसार ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के बेहतर स्वास्थ्य लाभ और लंबी उम्र की कामना को लेकर अब्बू लाला दरगाह पर चादर पोशी की गई है।

Related Articles

Leave a Comment