Home » मन की बात : पीएम मोदी के आग्रह पर पार्षद अपने वार्ड में चलाएंगे प्लास्टिक मुक्त अभियान

मन की बात : पीएम मोदी के आग्रह पर पार्षद अपने वार्ड में चलाएंगे प्लास्टिक मुक्त अभियान

by admin

Agra. पीएम मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। यह उनके मासिक रेडियो प्रोग्राम का 93वां एपिसोड था। मन की बात कार्यक्रम को लेकर वार्ड 39 नामनेर की पार्षद लक्ष्मी शर्मा की ओर से भी नामनेर चौराहा पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम को एलईडी पर प्रसारित कराया गया। इस कार्यक्रम में विधायक डॉ जीएस धर्मेश मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। डॉ जीएस धर्मेश ने आम नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ मन की बात कार्यक्रम को टीवी पर देखा और पीएम नरेंद्र मोदी को गंभीरता के साथ सुना। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने स्वच्छता के साथ-साथ कई अन्य मुद्दों पर खुलकर चर्चा की।

पर्वों में छिपा है गहरा संदेश

पीएम मोदी ने कहा, ‘इस समय देश में चारों ओर उत्सव की रौनक है। कल नवरात्रि का पहला दिन है। इसमें हम देवी के पहले स्वरूप ‘मां शैलपुत्री’ की उपासना करेंगे। यहां से नौ दिनों का नियम-संयम और उपवास, फिर विजयदशमी का पर्व भी होगा, यानि, एक तरह से देखें तो हम पाएंगे कि हमारे पर्वों में आस्था और आध्यात्मिकता के साथ-साथ कितना गहरा संदेश भी छिपा है।’

प्लास्टिक खत्म करने का लें संकल्प

पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि इन पर्व के दौरान प्लास्टिक को खत्म करने यानी प्लास्टिक के उपयोग को रोकने का संकल्प लें। बाजार जाएं तो थैला लेकर जाएं। प्लास्टिक में वस्तुएं न लें। इसके लिए सभी लोगों को संकल्प लेना होगा तभी हम अपने पर्यावरण को स्वच्छ रख पाएंगे और प्लास्टिक मुक्त भारत बना पाएंगे।

याद आई ‘सर्जिकल स्‍ट्राइक

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं सिर्फ दो शब्द कहूंगा लेकिन मुझे पता है, आपका जोश चार गुना ज्यादा बढ़ जाएगा। ये दो शब्द हैं – सर्जिकल स्‍ट्राइक। हमारे देश में अमृत महोत्सव का जो अभियान चल रहा है उन्हें हम पूरे मनोयोग से सेलिब्रेट करें, अपनी खुशियों को सबके साथ साझा करें।’

MyGov पर बताएं नाम

पीएम मोदी ने बताया, ‘MyGov के प्‍लेटफॉर्म पर, एक कॉम्‍प्‍टीशन आयोजित किया जाएगा, जिसमें लोगों से मैं कुछ चीजें शेयर करने का आग्रह करता हूं। चीतों को लेकर जो हम अभियान चला रहे हैं, आखिर, उस अभियान का नाम क्या होना चाहिए? क्या हम इन सभी चीतों के नामकरण के बारे में भी सोच सकते हैं कि इनमें से हर एक को किस नाम से बुलाया जाए? वैसे ये नामकरण अगर ट्रेडिशनल हो तो काफी अच्छा रहेगा। क्योंकि अपने समाज और संस्कृति, परंपरा और विरासत से जुड़ी हुई कोई भी चीज हमें सहज ही अपनी ओर आकर्षित करती है।’

विधायक ने दी प्रतिक्रिया

छावनी विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने देश को आत्मनिर्भर सशक्त और स्वच्छ बनाने पर जोर दिया है। कई ऐसे मुद्दों पर चर्चा की जो आम व्यक्ति के दिल को भी छू गई। उनका मानना है कि जिन लोगों ने मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुना है वह उनके द्वारा बताए गए मार्ग को अपनाएंगे।

वार्ड को बनाएंगे प्लास्टिक मुक्त

वार्ड 39 की पार्षद लक्ष्मी शर्मा और उनके पति रघु पंडित का कहना था कि आज जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम आयोजित हुआ उसके बाद उन्होंने भी अपनी वार्ड को पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए वह विशेष अभियान चलाएंगे और लोगों को जागरुक करेंगे।

Related Articles

Leave a Comment