Agra. ताजगंज थाना क्षेत्र के एकता चौकी के समीप ब्रह्मपुरी कॉलोनी के एक मकान में उस समय हड़कंप मच गया जब गैस का गीजर चालू करते समय उसमें आग लग गयी। आग लगने से घर में हड़कंप मच गया। बाथरूम में मौजूद व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया तो वहीं उन लोगों को बचाने के लिए आये परिवार के अन्य लोग भी झुलस गए।
पड़ोसियों की मदद से झुलसे हुए लोगों को जीआर हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ गंभीर रूप से घायल युवक को एडमिट कर इलाज शुरू किया गया है तो वहीं परिवार के अन्य सदस्यों को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया है।
घटना सुबह लगभग 10:30 बजे की बताई जा रही है। कहराई मोड़ स्थित ब्रह्मपुरी कॉलोनी में रेलवे से रिटायर्ड अशोक कुमार रहते हैं। सुबह के वक्त अशोक कुमार नहाने के लिए जा रहे थे। उन्होंने गैस के गीजर को चालू किया तो उसमें आग लग गयी। आग लगते ही घर में चीख पुकार मच गई। परिवार के लोग अशोक कुमार को बचाने आये तो वो भी झुलस गए। इस बीच बाथरूम का दरबाजा बंद हो गया। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर अशोक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुँचाया।
पड़ोसियों की मदद से अशोक और अन्य लोगों को जीआर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अशोक के अधिक झुलसने पर उन्हें इलाज के लिए एडमिट किया गया और सभी उपचार शुरू किया गया। परिवार के अन्य लोग जो ज्यादा नहीं झुलसे थे उनका प्राथमिक उपचार करके घर भेज दिया।