Home » अप्रैल माह तक गंगाजल मिलने की संभावना – एत्माद्पुर विधायक

अप्रैल माह तक गंगाजल मिलने की संभावना – एत्माद्पुर विधायक

by pawan sharma

आगरा। ताज नगरी की प्यास बुझाने को इन दिनों आगरा के विधायक जी जान से जुटे हैं एक और जहां आगरा को गंगाजल दिलाने की कवायद जारी है तो वहीं दूसरी ओर यमुनापार इलाके में पेयजल संकट को दूर करने के लिए भाजपा विधायक प्रयासरत है ताकि यमुनापार वासियों की प्यास बुझाई जा सके।

ताज नगरी आगरा गर्मी का मौसम आते ही पेयजल संकट से जूझ नहीं लगती है। बीते कई वर्षों से आगरा में कवायदे जारी है। गंगाजल आने से पहले ही एत्मादपुर विधायक रामप्रताप सिंह ने जल संस्थान आगरा में चल रहे निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को जल्द से जल्द काम पूरा करने की आदेश दिए हैं।

भाजपा विधायक राम प्रताप सिंह ने बताया कि आगरा में गंगाजल आने के साथ-साथ यमुना जल से यमुनापार इलाके को पर्याप्त आपूर्ति कैसे हो सके इस पर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रमुख सचिव से भी उनकी वार्ता हुई है उन्होंने भी यमुनापार इलाके को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

इतना ही नहीं भाजपा विधायक ने दावा किया है कि मार्च और अप्रैल के माह में आगरा को गंगाजल मिलने की पूरी संभावना है। हालांकि उन्होंने भी माना कि न्यायालय के कुछ मामलों को लेकर पेच फँसा है जिस कारण कुछ समय जरूर लग रहा है, लेकिन जल्द ही आगरा वासियों को गंगाजल मिल सकेगा। इसको लेकर आगरा प्रशासन से लेकर शासन और सरकार तक वार्ता जारी है।

भाजपा विधायकों के यह प्रयास ताजनगरी आगरा को कब तक गंगाजल दिला पाते हैं और शहर वासियों की प्यास कब तक हो जा पाते हैं, यह देखने वाली बात होगी।

Related Articles

Leave a Comment