Home » महिला पर तेंदुए ने किया हमला, ग्रामीणों में दहशत

महिला पर तेंदुए ने किया हमला, ग्रामीणों में दहशत

by pawan sharma

हापुड़। लखनऊ के बाद अब जनपद हापुड़ में तेंदुए ने दस्तक दी है। जिसके चलते ग्रामीण ख़ौफ़ज़दा है। साथ ही तेंदुए ने क्षेत्र में अपना आतंक फैलाना भी शुरू कर दिया है। हापुड में तेंदुए का आतंक लगातार जारी है।

तेंदुआ गांव के कुत्‍तों को लगातार अपना निवाला बना रहा है इतना ही नहीं खेत पर गई एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया और महिला घायल हो गयी। जिसके बाद खेत पर काम रहे लोगों ने शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया।

आज सुबह खेत पर जा रहे किसानो ने ईंख के खेत में तेंदुए को देखा तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई जिसके बाद किसान गांव की तरफ भाग आये और ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीण लाठी डंडे लेकर ईख के खेत में तेंदुए की तलाश कर रहे है। गढ कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव में ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत बनी हुई है, लोग अपने बच्‍चों को स्‍कूल भी नही भेज पा रहे है।

एक ग्रामीण महेश ने बताया कि खेतों पर किसान लाठी डंडे लेकर ग्रुप बनाकर जा रहे है। तेंदुआ दिखने के बाद से ग्रामीण लगातार तेंदुए को लाठी डंडे लेकर जंगल में तलाश कर रहे है। वन विभाग को ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई लेकिन अभी तक वन विभाग ने गांव में तेंदुए को पकडने के लिए पिंजरा नही लगाया है।

रिपोर्ट – शक्ति ठाकुर, हापुड़

Related Articles

Leave a Comment