Home » राम राज्य में भी विसंगतियां होती थीं – उपमुख्यमंत्री

राम राज्य में भी विसंगतियां होती थीं – उपमुख्यमंत्री

by pawan sharma

आगरा आए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू हुए। पत्रकार वार्ता में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने उत्तर प्रदेश की सरकार के सफल नेतृत्व को बताया और प्रदेश सरकार के सफल नेतृत्व में बजट जारी पर कहा कि यह दशा और दिशा को बदलने वाला यह बजट है जिसमें रोजगार और सर्जन पर जोर दिया गया है। साथ ही साथ इस बजट में प्रदेश सरकार ने सभी जातियों का ख्याल रखा है। बुंदेलखंड और पूर्वांचल में रोजगार लगाने का उपाय प्रदेश सरकार देख रही है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि आगामी 21 फरवरी को लखनऊ में होने वाले इन्वेस्टर समिट के बाद औद्योगिक क्षेत्र में तेजी से विकास होगा। पहली बार लोगों का विश्वास जग रहा है।

इसके बाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा कानून व्यवस्था पर भी जमकर बोले। कानून व्यवस्था पर बोलते हुए उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि शामली जैसे क्षेत्र में अपराधी जेल से चिट्ठी लिखकर माफीनामा मांग रहे हैं। कल तक अगर रिकॉर्ड की बात करें तो करीब 1500 से मुठभेड़ हुई जिसमें 40 दुर्दांत अपराधी नरक लोक के वासी हो गए। प्रदेश सरकार ने यूपी कोका लाकर बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाया और फरवरी माह में सबसे कम अपराध का रिकॉर्ड रहा।

कानून व्यवस्था के बाद उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा शिक्षा पर भी बोले। नकलविहीन परीक्षा पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शैक्षिक क्रांति का आगमन किया। 11 महीने में रिटायर शिक्षकों को मानदेय काटने के बाद उन्हें पुनः आदेशित किया गया। 10906 भर्ती का रास्ता साफ हुआ है जिनकी प्रक्रिया मई तक पूरी हो जाएगी। महापुरुषों के नाम पर छुट्टी कैंसिल करके गोष्टी और संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिससे 15 दिन बच्चों को और पढ़ाई पढ़ने को मिले।

इसके अलावा नकल माफियाओं और नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए प्रदेश सरकार ने 11 डीआईओएस और एक रजिस्टर को निलंबित किया। एक डीआईओएस को सर्विस से मुक्त कर दिया। 6603700 जिसमें 10 लाख बच्चों ने परीक्षा छोड़ी। उप मुख्यमंत्री की दलील है कि यह वो बच्चे थे जो गैर प्रांतों से आकर यहां आकर परीक्षा देने आए थे।

इसके अलावा पत्रकारों से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा बड़ा बयान दे गए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राम राज्य में भी विसंगतियां रहती थी। इसलिए यहाँ भी एक-दो विसंगतियां रहती है। मुख्यमंत्री का निर्देश है कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है।

अंत में उप मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस अपना अस्तित्व खो चुकी है बसपा कहीं कहीं दिख रही है सपा अन्य दलों के साथ अपने अस्तित्व की सुरक्षा की लड़ाई लड़ रही है। कम्युनिस्ट अपना गढ़ खो हो चुकी हैऔर आगामी लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी में 73 से बढ़कर 80 सीटें लाएगी।

पत्रकार वार्ता के बाद उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद दिनेश शर्मा आगरा के बीजेपी नेताओं के यहां शादी समारोह में सम्मिलित भी होंगे।

Related Articles

Leave a Comment