Home » टूंडला उपचुनाव में खिला कमल, भाजपा प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह धनगर 17,683 वोट से जीते

टूंडला उपचुनाव में खिला कमल, भाजपा प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह धनगर 17,683 वोट से जीते

by admin

फ़िरोज़ाबाद। टूंडला विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया है। भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह धनगर ने इस सीट पर जीत हासिल की है। उन्होंने 17,623 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के महाराज सिंह धनगर को हराया है। बहुजन समाज पार्टी के विजय चक तीसरे स्थान पर रहे हैं। इस जीत को लेकर भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित है और जश्न मना रहे हैं।

प्रो. एसपी सिंह बघेल के सांसद बनने के बाद टूंडला विधानसभा सीट खाली हुई थी। टूंडला विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को मतदान संपन्न हुआ था। टूंडला विधानसभा सीट पर भाजपा ने प्रेमसिंह धनगर पर दांव लगाया था। मंगलवार सुबह जैसे ही मतगणना शुरू हुई तो पहले चरण में सपा प्रत्याशी भाजपा पर हावी रहा लेकिन दूसरे चरण से परस्थितियां बदली और भाजपा के प्रेम सिंह धनगर बढ़त बनाते चले गए जो आखिरी तक जारी रही।

इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रेमपाल धनगर को 72,950 सपा के महाराज सिंह धनगर को 55,267 और बसपा के संजीव चक को 40,635 वोट मिले।

Related Articles