
आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र के मारुति सिटी रोड पर उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात चोरों ने घर को सूना पाकर दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। इस वारदात को अज्ञात चोरों ने 15 से 20 मिनट में अंजाम दिया और लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।
पीड़ित महिला जब घर पहुंची तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। पीड़ित महिला ने इस घटना की जानकारी क्षेत्रीय पुलिस को दी है।
पीड़ित महिला स्नेहलता ने बताया कि वह घर से 50 मीटर की दूरी पर हो रही श्रीमद्भागवत कथा सुनने के लिए घटना से कुछ देर पहले ही गई थी। 15 से 20 मिनट बाद जब घर लौटी तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर तिजोरी का ताला टूटा हुआ और उसमे रखा सारे सोने चांदी के आभूषण और नगदी गायब थे। पीड़ित महिला के मुताबिक़ चोर लगभग 15 लाख का सामना चुरा कर ले गये हैं।
लोगों का कहना है कि जिस तरह से चोरी की घटना हुई है उससे लगता है की इस वारदात में ऐसा शख्श शामिल जो इस घर पर नजर रखे हुए था और मौका मिलते ही इस घटना को अंजाम दे दिया। इतना ही नहीं क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए।
Be the first to comment